सीएम शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमले की प्लानिंग? बंगाल STF ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी को दबोचा

Date:

पश्चिम बंगाल की STF ने बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी राज्य के सीएम शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहा था।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमले की प्लानिंग का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। STF ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान से संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मेंबर हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को शक है कि जैश के इस संदिग्ध आतंकवादी का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमला करने का प्लान था। आतंकी के पास से रिकवरी किए गए मोबाइल और डॉक्यूमेंट्स देखने के बाद ये बात सामने आई है।

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का करीबी है आतंकी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी हामिद मंडल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी है। आतंकी को कल (गुरुवार) को देर रात बर्धमान के रेनेसां टाउन शिप इलाके में स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आतंकी हामिद मंडल पिछले लगभग 2 से 3 महीने से इलाके में एक किराए के एक फ्लैट में रह रहा था।

आज कोर्ट में होगी पेशी
सामने आई जानकारी के अनुसार, बंगाल STF द्वारा इस पूरे मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी कोर्ट से उसकी हिरासत की मांग कर सकती है। फिलहाल एसटीएफ इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के नेटवर्क, संपर्कों तथा कथित गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और साजिश के पहलुओं की भी जांच जारी है।

बीरभूम में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। पुलिस ने बीरभूम जिले के नलहाटी इलाके में एक खाली पड़े घर में से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए विस्फोटकों में 800 KG से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट, 1,200 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक, 105 डेटोनेटर और 36 डेटोनेटिंग फ्यूज कॉइल बरामद किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related