‘हमारे देश के साथ जो किया गया, वह देशद्रोह, कोई भी बच नहीं पाएगा,’ आकाशवाणी के अंदर से बोले राहुल गांधी

Date:

आकाशवाणी परिसर के अंदर से ही राहुल गांधी ने मीडिया से बात की। राहुल गांधी ने कहा कि आज हुए प्रदर्शन में विपक्ष के करीब 300 सांसद शामिल हुए। हमें चुनाव आयोग के दफ्तर से जाने से रोका जा रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर घुस गए। आकाशवाणी परिसर के अंदर से ही राहुल गांधी ने मीडिया से बात की। राहुल गांधी ने कहा, ‘हम न सिर्फ उनका (BJP) मुकाबला करेंगे, बल्कि उन्हें खत्म करने जा रहे हैं। हमारे देश के साथ जो किया गया है, वह देशद्रोह है। कोई भी बच नहीं पाएगा।’

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध-प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने कहा कि आज हुए प्रदर्शन में विपक्ष के करीब 300 सांसद शामिल हुए। हमें चुनाव आयोग के दफ्तर से जाने से रोका जा रहा है।

प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में घुसे
चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को उस समय अप्रत्याशित स्थिति बन गई, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अचानक आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया।

केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा भी आकाशवाणी भवन परिसर में
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक से आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर घुसने में कामयाब हो गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गए। इसके बाद कांग्रेस के सीनियर नेता केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा भी आकाशवाणी भवन के अंदर चले गए। इमरान प्रतापगढ़ी और श्रीनिवास बीवी भी उनके साथ आकाशवाणी भवन के अंदर घुस गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अचानक आखिर क्यों छोड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी, ये है इसके पीछे की पूरी कहानी

हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार सुबह अचानक कप्तानी छोड़ने का...