पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। अंशु के अनुसार उनकी बहन शीशम 14 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे से अचानक लापता है। काफी तलाश करने के बावजूद अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, जिससे परिजन बेहद परेशान हैं।
परिजनों के मुताबिक शीशम के पिता का नाम बिरान चौहान और माता का नाम बबीता देवी है। बताया गया है कि शीशम की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं है और वह बोल भी नहीं पाती है। ऐसे में उसके अचानक लापता होने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिजन लगातार अपने स्तर पर संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को शीशम दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत परिवार को सूचना दें, ताकि किशोरी को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
शीशम के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 8709965445 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

