सोन नदी पर पुल नहीं, हर दिन मौत का खतरा! ग्रामीणों ने सांसद-विधायक से लगाई गुहार, बोले- बजट स्वीकृत हो, नहीं तो फिर हो सकता है बड़ा हादसा

Date:

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम अंकुरी के ग्रामीणों ने गऊघाट स्थित सोन नदी पर नवीन पुल निर्माण की मांग को लेकर सांसद, विधायक और शासन-प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल नहीं बनने के कारण हजारों लोगों का आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। बरसात के दिनों में नदी पार करना जान जोखिम में डालने जैसा हो जाता है।

ग्रामीणों द्वारा सांसद और विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि गऊघाट सोन नदी पर लगभग 260 मीटर लंबे पुल के निर्माण का प्रस्ताव संबंधित विभाग के माध्यम से शासन को भेजा जा चुका है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 21.36 करोड़ रुपये बताई गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि परियोजना को शीघ्र प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देकर निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं होने से शहडोल और पुरुषोत्तम सिंह उमरिया जिले के कई गांवों का संपर्क प्रभावित रहता है। छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर, मरीज और आम नागरिक रोजाना नदी पार करने के लिए नाव या अन्य अस्थायी साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन लगभग पूरी तरह ठप हो जाता है।

ज्ञापन में वर्ष 2025 में हुए एक दर्दनाक हादसे का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें नदी पार करते समय एक व्यक्ति की मौत हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द पुल निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में फिर किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

इस मांग का समर्थन सरपंच गीता देवी सिंह, सरपंच (उमरिया जिला बड़गढ़) सोत्तमसिद्ध, भैयालाल नामदेव तथा ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने किया है। सभी ने एक स्वर में कहा कि गऊघाट सोन नदी पुल परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि हजारों लोगों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने शासन से जल्द बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सांसद, विधायक और राज्य सरकार उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करेंगे, ताकि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सके और भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना से लोगों की जान बचाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ईरान पर लगातार 11वें दिन टूटा अमेरिका का कहर, CENTCOM ने बताया कहां-कहां किए धमाके

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार 11वें दिन सैन्य...

74 साल पहले क्रैश हुए विमान पैन एम का मलबा मिला, उस हादसे ने बहुत कुछ बदल दिया था

74 साल पहले समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए पैन एम...