विकास कार्य, विकास कार्य, विकास कार्य!ना हिंदू, ना मुस्लिम, ना क्रिश्चियन।
ना छोटा, ना बड़ा।
आज सबका एक ही धर्म है — कोंटा का विकास!सड़क टूटी है तो सड़क बनेगी।
नाली जाम है तो नाली बनेगी।
लाइट बंद है तो लाइट जलेगी।
कब्रिस्तान का गेट टूटा है तो गेट बनेगा।
गांव को पानी चाहिए तो पानी मिलेगा।
जनता को हक चाहिए तो हक मिलेगा।अब कोंटा वादा नहीं, काम मांगेगा।
अब कोंटा कागज नहीं, जमीन पर विकास देखेगा।जो विकास की बात करेगा, कोंटा उसके साथ खड़ा होगा।
जो विकास से भागेगा, कोंटा उससे हिसाब मांगेगा।मैं किसी पार्टी का नहीं हूं, मैं किसी कुर्सी का नहीं हूं।
मैं कोंटा की मिट्टी का बेटा हूं, और कोंटा के हक के लिए खड़ा हूं।आज से हर घर से एक ही आवाज उठेगी…
सड़क भी चाहिए, नाली भी चाहिए, लाइट भी चाहिए, सम्मान भी चाहिए, विकास भी चाहिए!और जब तक ये विकास जमीन पर नहीं दिखेगा, तब तक इम्तियाज खान रुकने वाला नहीं है, कोंटा झुकने वाला नहीं है।कोंटा बोलेगा तो बस्तर सुनेगा, बस्तर बोलेगा तो छत्तीसगढ़ गूंजेगा…विकास ही हमारी पहचान है, विकास ही हमारा नारा है!
इम्तियाज खान, इंडिया वाणी न्यूज़, कोंटा, सुकमा

