कमांड अस्पताल के पास अतिक्रमण पर कार्यवाही: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 10 रेहड़ी-ठेले जब्त किए, ऑटो इंपाउंड

Date:

पंचकूला/ 17 अप्रैल :- शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई थाना यातायात शहर पंचकूला की टीम द्वारा एसीपी ट्रैफिक श्री सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कमांड अस्पताल के समीप सड़क पर की गई।

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए कुल 10 रेहड़ी-ठेलों को नगर निगम की टीम के सहयोग से जब्त किया गया। ये रेहड़ी-ठेले यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, जिससे आमजन को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए एक ऑटो को भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा इंपाउंड किया गया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है।

पुलिस के अनुसार, इस प्रकार के अतिक्रमण न केवल ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना को भी बढ़ाते हैं। इसलिए ऐसे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा:
“पंचकूला पुलिस का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने आमजन एवं रेहड़ी-फड़ी संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपने कार्य करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर शहर को जाममुक्त और सुरक्षित बनाने में सहयोग दें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पश्चिम चम्पारण में सनसनी: नहर किनारे युवक पर हमला, 5 हजार की लूट, जान से मारने की धमकी

पश्चिम चम्पारण। जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में बुधवार...

अररिया जिले के मिरजापुर वार्ड नंबर 15 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है

जहां रोशन कुमार नामक युवक के साथ मारपीट की...