बताया जा रहा है कि यह हादसा कसिया-देवरिया मार्ग पर गढ़रामपुर के पास हुआ।
अंकित गोंड अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है।
जिला देवरिया के थाना तरकुलवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनहुला रामनगर निवासी अंकित गोंड की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
Date:

