बनारस रेल इंजन कारखाना में 42 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले गोरख पासवान को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई

Date:

वाराणसी

लंबे समय तक सिविल विभाग में कार्यरत रहे गोरख पासवान ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से विभाग में अलग पहचान बनाई। वह मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभागीय जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेकशील जी ने अंग वस्त्र भेंट कर गोरख पासवान को सम्मानित किया। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में अमरनाथ सिंह, पंकज कुमार श्रीवास्तव, वीरेश कुमार गुप्ता, रवि कुमार मिश्रा, इरशाद, विनोद, मोहन समेत कई कर्मचारी और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने गोरख पासवान के साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं और उनके सरल स्वभाव तथा अनुशासित कार्यशैली की प्रशंसा की।

42 साल की लंबी सेवा के बाद गोरख पासवान की विदाई का यह पल भावुक कर देने वाला रहा। सहकर्मियों ने कहा कि उनका अनुभव और समर्पण हमेशा विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। बनारस रेल इंजन कारखाना परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके नए जीवन की सफल और सुखद शुरुआत की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देवरिया में दलित परिवार की जमीन पर कब्जे का आरोप, रास्ता बंद कर दी जान से मारने की धमकी

देवरिया। जिले के भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में एक दलित...

डूंगरपुर में सामाजिक न्याय की गुहार: तीन साल से भटक रहा युवक, पंचों से मांगी सुनवाई

डूंगरपुर जिले के आसपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला...