झाँसी: बबीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Date:

झाँसी, 1 अक्टूबर 2026: श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी और पुलिस अधीक्षक नगर झाँसी के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बबीना द्वारा गठित विशेष टीम ने अवैध शराब निर्माण/बिक्री रोकथाम अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बैदोिा से एक युवक को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि ग्राम बैदोिा क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। इस सूचना के आधार पर 1 अक्टूबर 2026 की रात 1:15 बजे पुलिस टीम ने बबीना कैंट की फायरिंग रेंज के किनारे ग्राम बैदोिा थाना बबीना जनपद झाँसी में दलिश के दौरान बृजपाल पुत्र ज्वालाप्रसाद (26 वर्ष) निवासी ग्राम बैदोिा थाना बबीना जनपद झाँसी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 पीपिया में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, नाजायज स्वदेशी मोहर मय नमूना मुहर, 01 अदद रट्टी व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी बृजपाल के विरुद्ध मुकदमा संख्या 317/2026 धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है।इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री नकुल सिंह थाना बबीना, उपनिरीक्षक श्री दिनेश प्रजापति थाना बबीना, कांस्टेबल 1202 अभिषेक कुमार थाना बबीना और कांस्टेबल 817 अनिल कुमार थाना बबीना जनपद झाँसी शामिल रहे।
यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related