डाफी से 45 घंटे बाद आगे बढ़ा 200 टन का बायलर

Date:

बुधवार को भी चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टोल प्लाजा से आगे बढ़ा वाहन

वाराणसी। ओडिशा से लखीमपुर खीरी जा रहा 200 टन वजनी बायलर 308 पहियों वाले ट्रेलर पर लदा हुआ है। डाफी टोल प्लाजा के पास करीब 45 घंटे तक रुकने के बाद बुधवार को कड़ी मशक्कत के बीच इसे आगे रवाना किया गया। मंगलवार को वैकल्पिक मार्ग पर ट्रेलर फंस जाने के कारण यातायात प्रभावित रहा।

बुधवार सुबह एसीपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे बायलर को हाईवे पर आगे बढ़ाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि भारी वाहन को नियंत्रित तरीके से आगे ले जाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

बायलर को रिंग रोड स्थित गंजारी स्टेडियम, हरहुआ और संदहा होते हुए गाजीपुर की ओर ले जाने की तैयारी की गई। करीब 100 फीट लंबे और लगभग सात मीटर चौड़े ट्रेलर को रिंग रोड पर ले जाने के लिए मोहनसराय हाईवे से विपरीत लेन में चलाकर रिंग रोड तक पहुंचाया गया।

राजातालाब के पास हाईवे पर लगे किलोमीटर के संकेतक बोर्ड को हटाने के लिए भी कुछ देर ट्रेलर को रोकना पड़ा। इसके बाद गंजारी स्टेडियम के पास ट्रेलर को सड़क पर विपरीत दिशा से आगे बढ़ाया गया।

बताया गया कि बायलर को खींचने के लिए दो ट्रेलर अलग से लगाए गए हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे चालक दल ने कोइरियाजपुर रिंग रोड अंडरपास के पास विश्राम किया। बायलर को गुरुवार को आगे की यात्रा पर रवाना किए जाने की तैयारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related