मिचेल स्टार्क ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पर रचा इतिहास

Date:

मिचेल स्टार्क अब टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले ही ​दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
मिचेल स्टार्क ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। इसके पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 198 रन पर ही आउट हो गई, इसके बाद जब बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हुई तो मिचेल स्टार्क ने ही पहला विकेट लिया। इस विकेट को लेने के साथ ही मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए। मजे की बात ये है कि उन्होंने ये कीर्तिमान इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पर बनाया है।

स्टीव स्मिथ ने लगाया अर्धशतक, बाकी कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नहीं बना सका रन
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पहले दिन पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीब्रेक के कुछ ही देर बाद पूरी टीम केवल 198 रन बनाकर आउट हो गई। स्टीव स्मिथ ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन बाकी किसी भी बल्लेबाज का उन्हें साथ नहीं मिला। यही कारण रहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ 200 से कम के स्कोर पर आउट हो गई।

सादमान इस्लाम को आउट कर स्टार्क ने रच दिया इतिहास
इसके बाद बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी। उनके सलामी बल्लेबाज सादमान इस्लाम और तंजीद हसन तमीम ने टीम को सधी हुई शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन पारी के नौवें ओवर में मिचल स्टार्क ने दूसरी ही बॉल पर सादमान इस्माल को आउट कर दिया। उनका कैच नाथन लॉयन ने लपका। वे 30 बॉल पर 20 रन बना सके। इसमें दो चौके शामिल रहे। इस विकेट के साथ ही मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 434 विकेट पूरे कर लिए।

रंगना हेराथ का रिकॉर्ड तोड़ा, कपिल देव की बराबरी पर पहुंचे
अब मिचेल स्टार्क टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने रंगना हेराथ का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, अब मिचेल स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। वसीम अकरम ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर 414 विकेट लिए थे। आज ही यानी 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है, इसी दिन मिचेल स्टार्क ने इस रिकॉर्ड तो अपने नाम किया। इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में स्टार्क ने भारत के महान खिलाड़ियों में ये एक कपिल देव की भी बराबरी कर ली है। एक और विकेट लेते ही वे उनसे आगे निकल जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related