खुश रहने से ये बीमारियां होती है दूर, स्वामी रामदेव से जानें खुश रहने के उपाय

Date:

खुश रहना और सकारात्मक सोचना केवल हमारे मूड को अच्छा नहीं रखता, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए एक ढाल की तरह काम करता है। जब हम खुश होते हैं, तो हमारे शरीर में एंडोर्फिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे “फील-गुड” हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो कई बीमारियों को हमसे दूर रखते हैं।

कहते हैं जिस घर में हंसी गूंजती है वहां जिंदगी भी थोड़ा और खुलकर सांस लेती है। क्योंकि हंसी सिर्फ चेहरे की रौनक नहीं दिल, दिमाग और पूरे शरीर की राहत है। लेकिन आज हालत ये है कि लोग कामयाबी की दौड़ में हंसना भूलते जा रहे हैं। सुबह अलार्म से शुरू होती है दिन टेंशन में गुजरता है। रात मोबाइल और चिंता के बीच कट जाती है और मुस्कान कहीं पीछे छूट जाती है। दुनिया भर में स्ट्रेस, अकेलापन, ओवरवर्क और एंग्जायटी बढ़ रही है। इसीलिए जापान के यामागाटा प्रांत ने एक अनोखी पहल की है लोगों से कहा गया है हर दिन कम से कम एक बार खुलकर हंसिए, घर में भी, ऑफिस में भी और महीने की 8 तारीख को लाफ्टर डे की तरह मनाइए।

यामागाटा यूनिवर्सिटी की रिसर्च ने भी इशारा किया कि जो लोग कम हंसते हैं उनमें दिल की बीमारी और जल्दी मौत का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि हंसी शरीर में ऑक्सीजन फ्लो बढ़ाती है। हंसने से फेफड़े खुलते हैं, डायफ्राम एक्टिव होता है, ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और ब्रेन में एंडॉर्फिन जैसे फील-गुड केमिकल रिलीज होते हैं। हंसने से स्ट्रेस हार्मोन भी घटता है। बीपी शांत होता है, इम्यून सिस्टम एक्टिव होता है, मांसपेशियों की जकड़न ढीली पड़ती है, पेट की नसों तक रिलैक्सेशन पहुंचता है और दिल को भी राहत मिलती है। जबकि इसके उलट लगातार तनाव, गुस्सा और उदासी इंसान को सिरदर्द, नींद की कमी, हाई बीपी, पाचन की परेशानी, हार्ट रिस्क, डिप्रेशन और इम्यूनिटी डाउन जैसी दिक्कतों में धकेल देते हैं। तो आज सवाल सीधा है जब हंसी इतनी बड़ी नेचुरल मेडिसिन है तो इसे जिंदगी से दूर क्यों रखें? स्वामी रामदेव से जानते हैं हर हाल में खुश रहने, हंसने और शरीर-मन को हल्का रखने के योगिक उपाय क्या हो सकते हैं।

कैसे खुश रहें?

दूसरों की मदद करें।
हर घंटे 10 सेकंड स्ट्रेचिंग करें।
अपनों की मुस्कुराती तस्वीरें सामने रखें।
मीठा खाने से बढ़ती है खुशी।

एग्रेशन कंट्रोल करने के उपाय

थोड़ी देर टहलें
रोज योग करें
मेडिटेशन करें
गहरी सांस लें
संगीत सुनें
अच्छी नींद लें

गुस्सा हो सकता है खतरनाक, रहें सावधान

गुस्से का पैटर्न समझें।
क्रोध में आपा ना खोएं।
आत्मनियंत्रण सीखें।
गुस्से के लक्षण पहचानें।

नुस्खे आज़माएं, टेंशन भगाएं

दूध में हल्दी मिलाकर पीएं।
दूध के साथ शिलाजीत हो सकता है फायदेमंद।

पंचकर्म से हेल्दी माइंड

बॉडी को डिटॉक्स करना
5 तरीके से सफाई करना
शरीर की अंदरूनी सफाई
आयुर्वेदिक औषधि से प्यूरीफाई

ब्रेन को हेल्दी रखने के उपाय

एलोवेरा
गिलोय
अश्वगंधा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शेयर बाजार धड़ाम! सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, DGCA की रिपोर्ट के बाद Indigo के शेयर में आई बड़ी गिरावट

शेयर बाजार धड़ाम! सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, DGCA की रिपोर्ट के...