300 KM प्रति घंटे की रफ्तार, 400 KM तक की रेंज… चीन के इलेक्ट्रिक विमान ने पायलट के साथ भरी पहली उड़ान-VIDEO

Date:

इस विमान की अधिकतम क्रूज स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह एक बार में करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। खास बात यह है कि पायलट के साथ पहली सफल उड़ान भरने से पहले इस विमान ने 19 मानवरहित परीक्षण उड़ानें पूरी की थीं।
चीन ने इलेक्ट्रिक एविएशन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चीन के सरकारी विमान निर्माता कंपनी कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (COMAC) के विकसित किए गए इलेक्ट्रिक विमान CE-25A ने पहली बार पायलट के साथ सफल परीक्षण उड़ान भरी है। शानदोंग प्रांत के बिनझोउ में हुए इस परीक्षण को भविष्य की ग्रीन एविएशन तकनीक की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि यह विमान बिना पायलट के स्वायत्त रूप से उड़ान भरने में भी सक्षम है।
करीब 16 मिनट तक इलेक्ट्रिक विमान रहा हवा में
चीन के सरकारी प्रसारक CCTV के मुताबिक, शनिवार 14 नवंबर को हुए इस परीक्षण के दौरान विमान में दो पायलट और एक फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर मौजूद थे। परीक्षण का पूरा सत्र 57 मिनट 46 सेकंड तक चला। इस दौरान विमान ने 16 मिनट से कुछ अधिक समय तक हवा में उड़ान भरी और करीब 60.4 किलोमीटर की दूरी तय की। इंजीनियरों के मुताबिक, परीक्षण के दौरान विमान के सभी सिस्टम सामान्य तरीके से काम करते रहे और उड़ान के दौरान कोई असामान्य स्थिति सामने नहीं आई।

इलेक्ट्रिक विमान ने पहले बिना पायलट के किया था परीक्षण
इस सफल परीक्षण से पहले CE-25A ने बिना पायलट के 19 परीक्षण उड़ानें पूरी की थीं। इसकी पहली स्वायत्त उड़ान 2 फरवरी को हुई थी। इन परीक्षणों के जरिए विमान की तकनीकी क्षमता और सुरक्षा प्रणालियों का आकलन किया गया। इसके बाद इसे पायलट के साथ उड़ान भरने की अनुमति मिली।

19 यात्रियों को ले जाने की क्षमता
CE-25A चीन का पहला इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान है, जिसे शहरों के बीच हवाई यात्रा के लिए विकसित किया गया है। इसकी अधिकतम टेकऑफ क्षमता 10 टन है और इसमें एक बार में 19 यात्री सफर कर सकते हैं। विमान की क्रूज स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम क्रूज ऊंचाई 2,400 मीटर बताई गई है। यह एक बार में करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसमें इलेक्ट्रिक प्रोपेलर लगाए गए हैं।
कमर्शियल उड़ान की दिशा में अगला कदम
इस परियोजना में COMAC के साथ बैटरी निर्माता CATL और शंघाई जियाओतोंग यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थान शामिल हैं। विमान को चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (CAAC) की ओर से टाइप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन स्वीकार किए जाने की मंजूरी भी मिल चुकी है। हालांकि, नियमित व्यावसायिक यात्री सेवाएं शुरू करने से पहले इसे जरूरी प्रमाणन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

वहीं, दूसरी ओर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर ताइवान को लेकर अपने देश का रुख स्पष्ट किया है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि ताइवान की आजादी के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने दोहराया कि चीन का पूर्ण एकीकरण होकर रहेगा। ताइवान को चीन का हिस्सा बनाने का लक्ष्य कायम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related