इस्लामाबाद के अस्पताल में आग से मचा हाहाकार, 15 नवजातों की मौत, एसी का कंप्रेसर फटने से हुआ हादसा

Date:

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें से केवल एक को बचाया जा सका।
सुबह 7 बजे लगी आग
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बचावकर्मियों ने बताया कि अस्पताल में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड टीम कूलिंग ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में सुबह 7 बजे तीसरी मंजिल पर आग लगनी शुरू हुई थी। आग लगते ही पूरे अस्पताल परिसर में हाहाकार मच गया।
परिजन रो-रोकर बेहाल
आग लगने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव के अभियान में छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया। चार एंबुलेंस को भी इस अभियान में लगाया गया। नवजातों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन की ओर से घटना की उच्चस्तरीय जांच की बात कही गई है। प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है जो आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी। साथ ही यह जांच भी करेंगी कि घटना किन परिस्थितियों में हुई तथा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।

पीएम शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख जताया
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सरकारी अस्पताल में लगी आग से हुई मौतों पर दुख जताया और घटना की तुरंत जांच के आदेश दिए। उनके ऑफिस से एक बयान में कन्फर्म किया गया कि इस अग्निकांड में नवजात बच्चों की मौत हो गई है। शरीफ ने कहा, “बच्चों से जुड़ी कोई भी दुखद घटना एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।” बता दें कि पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) का निर्माण 1985 में हुआ था। यह इस्लामाबाद का सबसे बड़ा और दूसरा सबसे पुराना सरकारी अस्पताल है। बता दें कि इस साल जनवरी में पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग से झुलसकर करीब 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

श्रेणी 6.2 की जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत के बाद भी न्यायालय के आदेश का इंतजार

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी श्यामसुन्दर...

SC ने कल दिया था आदेश, TMC के बागियों को अब ओम बिरला ने भेजा नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दलबदल विरोधी कानून के...

जब नारी शाक्ति ने आवाज बुलंद की, तो पूरा जिला मुख्यालय गूंज ऊठा

🔥जब नारी शाक्ति ने आवाज बुलंद की, तो पूरा...