हूती हमलों के बीच सऊदी अरब के समर्थन में आया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने दिया सुरक्षा का भरोसा

Date:

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान ने उसकी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनका देश सऊदी अरब की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा की रक्षा में उसके साथ मजबूती से खड़ा है।
इस्लामाबाद: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान की ओर से एक बड़ा बयान सामने है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनका देश सऊदी अरब की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उसके साथ मजबूती से खड़ा है। इस तरह से शहबाज शरीफ ने एक बार फिर सऊदी अरब की क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने यह बात मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट के नए सेक्रेटरी-जनरल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद के साथ एक मीटिंग के दौरान कही। जनरल नौमान ने प्राइम मिनिस्टर ऑफिस में शहबाज शरीफ से मुलाकात की।
7 अगस्त को साइन हुआ था मक्का एग्रीमेंट
महमूद को सितंबर में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच अलायंस का पहला सेक्रेटरी-जनरल अपॉइंट किया गया था। यह अलायंस मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट पर आधारित है, जिस पर तीनों देशों ने 7 अगस्त को साइन किए थे। इसमें यह तय है कि उनमें से किसी एक के खिलाफ हथियारबंद हमला तीनों के खिलाफ हमला माना जाएगा।

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, महमूद ने शरीफ को समझौते के तहत डिफेंस और स्ट्रेटेजिक कोऑपरेशन को बढ़ावा देने की स्ट्रैटेजी के बारे में बताया। शरीफ ने इस एग्रीमेंट को “इलाके में शांति, एकता और स्टेबिलिटी के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर” बताया और महमूद को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।

सऊदी अरब के हवाई अड्डों और तेल प्रतिष्ठानों पर हमले
बता दें कि यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब सऊदी अरब में हूतियों ने हमले तेज कर दिए हैं। बुनियादों ढांचों को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान समर्थित हूतियों ने इस महीने रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अबहा हवाई अड्डे सहित कई ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों से उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं और जानमाल के नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं।

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, देश के पूर्वी प्रांत में अरामको की एक फैसिलिटी पर हमले के बाद एक प्रशासनिक इमारत में आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मंगलवार रात हूतियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ रक्षा और रणनीतिक सहयोग मजबूत करने का संकेत दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आखिर कैसे एक्टिव हुआ सिग्नल 7500, हाईजैक सिग्नल पर उठ रहे हैं सवाल, DGCA करेगा जांच

आज सुबह फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया...