स्वीडन ने आरोप लगाया है कि पोलैंड के हवाई क्षेत्र में रूस ने उकसावे वाली कार्रवाई की है। इसके बाद, वहां जाकर स्वीडिश ‘जेएएस ग्रिपेन’ लड़ाकू विमानों ने मोर्चा संभाला।
पूर्वी यूरोप में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। दरअसल, स्वीडन के PM उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि रूस ने पोलैंड के एयरस्पेस का बार-बार उल्लंघन कर गंभीर उकसावे की कार्रवाई की है। पोलैंड का सपोर्ट करने और उसके एयरस्पेस को सुरक्षित करने के लिए स्वीडिश ‘जेएएस ग्रिपेन’ फाइटर जेट ने ऑपरेशन में हिस्सा लिया।
पोलैंड के सपोर्ट में उतरा रूस
स्वीडन के पीएम क्रिस्टर्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस एक्शन की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात पोलैंड के एयरस्पेस का कई बार उल्लंघन किया गया। यह रूस की तरफ से की गई एक गंभीर उकसावे वाली कार्रवाई थी। उन्होंने आगे कहा कि स्वीडिश ‘जेएएस ग्रिपेन’ फाइटर जेट पोलैंड की मदद करने और उसके एयरस्पेस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए अभियान में शामिल हुए। उनके अनुसार, इस ऑपरेशन का एक मकसद यूक्रेन तक मिलिट्री एक्विपमेंट्स और अन्य जरूरी चीजों की सप्लाई से जुड़े रास्तों की सिक्योरिटी करना भी था।
स्वीडन को अपनी सेना पर गर्व होना चाहिए- क्रिस्टर्सन
उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि स्वीडन को अपने Armed Forces और Defence Industry पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि वे देश को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं और NATO को भी मजबूत करने में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि डेनमार्क ने रूस को अपने इलाके में एक यूक्रेनी कलाकार को जान से मारने की कोशिश के लिए जिम्मेदार बताया है।
रूस से खतरा सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं!
स्वीडन के पीएम ने याद दिलाया कि कुछ दिन पहले एस्टोनिया ने भी खुलासा किया था कि उसके विरुद्ध रूस की कथित तोड़फोड़ की योजनाएं तैयार की गई थीं। क्रिस्टर्सन के मुताबिक, ये घटनाएं साफ करती हैं कि रूस से खतरा सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं है, बल्कि यूरोप के अन्य देशों की सिक्योरिटी भी इससे प्रभावित हो रही है।
स्वीडन ने अपनी रक्षा नीति में किया बदलाव
उन्होंने कहा कि यही वजह है कि स्वीडन ने अपनी सिक्योरिटी पॉलिसी में परिवर्तन किया है और अब अपने नजदीकी पड़ोसी देशों व बाल्टिक सागर इलाके में पहले से कहीं ज्यादा ध्यान दे रहा है। उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा, ‘यही वह इलाका है जहां हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और जहां हम सबसे ज्यादा असर डाल सकते हैं। जब हम अपने पड़ोसियों की रक्षा करते हैं, तब हम स्वीडन की भी रक्षा कर रहे होते हैं।’ हालांकि, इससे पहले हाल ही में रूस-यूक्रेन जंग खत्म कराने को लेकर अमेरिका ने नया सुझाव दिया था। अमेरिका ने कहा था कि यूक्रेन को NATO की सदस्यता दी जा सकती है, अगर वह डोनबास से पीछे हट जाता है।

