‘जिस प्लेन में सवार थे जेलेंस्की, वह ड्रोन से टकराने से बाल-बाल बचा’, नॉर्वे के PM ने किया दावा

Date:

वोलोडिमिर जेलेंस्की का प्लेन एक ड्रोन से टकराने से बाल-बाल बच गया है। इसका दावा, नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने खुद किया है। जानें ये घटना कैसे और कब हुई।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की बाल-बाल बच गए हैं। दरअसल, जेलेंस्की को ले जा रहा एक प्लेन, नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार के लिए ओस्लो जाते वक्त मोल्दोवा से उड़ान भरते हुए एक अज्ञात ड्रोन से टकराने से किसी तरह बच गया। इसका दावा खुद नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने किया है।

नॉर्व के PM ने घटना को बताया चिंताजनक
बीते बुधवार को पब्लिक ब्रॉडकास्टर NRK से बात करते हुए, नॉर्वे के PM स्टोर ने इस घटना की पुष्टि की और चिंता जताई। इसके साथ ही, यूक्रेनी नेता जेलेंस्की की यात्राओं के दौरान लगातार बने रहने वाले खतरों पर भी बात की।

जब जेलेंस्की का प्लेन मोल्दोवा से उड़ान भर रहा था, तो वह 1 ड्रोन की चपेट में लगभग आ ही गया था। यही वह सच्चाई है जिसका उन्हें सामना करना पड़ रहा है: नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर

शाही अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंचे थे जेलेंस्की
हालांकि, यूक्रेन के अफसरों ने अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं की है। खास बात है कि मोल्दोवा से निकलने के बाद, नॉर्वे के PM जोनास गहर स्टोर से मुलाकात के बाद जेलेंस्की बीते मंगलवार की शाम को ओस्लो सुरक्षित पहुंच गए थे, ताकि वे शाही अंतिम संस्कार कार्यक्रम में दुनिया के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के साथ शिरकत कर सकें।

ड्रोन के खतरे की वजह से लेट हुई जेलेंस्की की फ्लाइट
इस घटना पर बोलते हुए, नॉर्वे के प्रधानमंत्री कार्यालय की स्टेट सेक्रेटरी Bhanuja Rasiah ने कहा कि एयरस्पेस में खतरे का सीधा प्रभाव फ्लाइट के शेड्यूल पर पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘मोल्दोवा के ऊपर एयरस्पेस में ड्रोन का खतरा मंडरा रहा था, जिससे ओस्लो जा रही जेलेंस्की का विमान उड़ने में देरी हुई। ये ऐसे खतरे हैं जिनका सामना जेलेंस्की को रोज करना पड़ता है। हालांकि, यह पक्का नहीं है कि उनके विमान के कितने करीब ड्रोन थे।’

नॉर्वे के वित्त मंत्री ने भी किया दावा
वहीं, नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने भी इसकी पुष्टि की। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, ‘जेलेंस्की ने हमें इसके बारे में बताया था, जब हमारी उनसे मुलाकात हुई थी। इसकी डिटेल में जाने की मैं हिम्मत नहीं करूंगा, लेकिन उन्हें देर हो गई थी और फ्लाइट को लेकर कुछ खतरे भी थे।” इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने नया दावा करते हुए कहा कि पुतिन डील करना चाहते हैं, लेकिन वो और जेलेंस्की एक-दूसरे से नफरत करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related