कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन कुलदीप यादव की बॉल पर कामेंदु मेंडिस का उड़ते हुए कैच पकड़ा, जो काफी शानदार था। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की है। ये बात सही है कि जब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ बैटिंग करने उतरी तो गिल का बल्ला नहीं चला और वे ज्यादा रन नहीं बन सके, लेकिन जब उनकी फील्डिंग आई तो उन्होंने गेंदबाजों को अच्छी तरह से रोटेट किया और जब जरूरत पड़ी तो मैदान में उड़ते हुए भी नजर आए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नीचे आप भी उस वीडियो को देख सकते हैं।
गिल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में बना सके केवल 16 ही रन
शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 28 बॉल पर केवल 16 ही रन बन सके। इसमें दो चौके शामिल रहे। वे प्रभात जयसूर्या का शिकार बने। इसके बाद जब भारत की फील्डिंग आई तो कुलदीप यादव की बॉल पर कप्तान गिल ने कामेंदु मेंडिस का एक जबरदस्त कैच लपका। कामेंदु केवल 14 ही रन बना सके थे। ये एक लाजवाब कैच था और एक वक्त गिल पूरी तरह से हवा में थे और बॉल पर झपटते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि गिल हवा में उड़ रहे हैं।
कुलदीप यादव की बॉल पर कामेंदु मेंडिस का हवा में उड़ते हुए पकड़ा कैच
इस बीच तारीफ इस बात भी होनी चाहिए कि गिल ने श्रीलंका की बैटिंग के दौरान अच्छा दिमाग लगाया और गेंदबाजों को रेटेट किया। सबसे पहले मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध गेंदबाजी के लिए आए। सिराज ने तो पहले ही ओवर में एक विकेट लेकर श्रीलंका को झटका दे दिया। लेकिन जब पहले बदलाव की बारी आई तो उन्होंने मानव सुतार को बॉल सौंप थी। जबकि उनके पास कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा भी विकल्प था। मानव ने भी कप्तान गिल को निराश नहीं किया और दो विकेट लेकर श्रीलंका को और भी संकट में धकेल दिया।
टीम इंडिया के लिए जीत है बहुत जरूरी
भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर और उसे हर हाल में इस मैच को जीतना ही होगा। पहले बल्लेबाजी में साढ़े चार सौ से अधिक रन बनाकर और उसके बाद पहले ही सेशन में आधी टीम को आउट कर भारत ने जीत की ओर कदम बढ़ा भी दिए हैं। आज तीसरे दिन का खेल चल रहा है। अभी दो दिन बाकी हैं। इस बीच जिस तरह का खेल श्रीलंकाई टीम दिखा रही है, उससे उस पर फॉलोऑन का भी खतरा दिख रहा है। अब भारत की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द श्रीलंका को आउट किया जाए।

