जख्मी चेहरा, हाथ में सिगरेट और आंखों में गुस्सा, ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का पहला लुक आया सामने

Date:

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद अब विक्की कौशल का पहला लुक सामने आ चुका है। ये फिल्म 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का पहला लुक शेयर करने के बाद मेकर्स ने अब एक खास विंटेज-स्टाइल पोस्टर के जरिए विक्की कौशल का पहला लुक भी जारी कर दिया है। इस पोस्टर में विक्की विंटेज हेयरकट और मूंछों में नजर आ रहे हैं। वे एक लाइटर से सिगरेट जलाते दिख रहे हैं। इस पोस्टर में एक्टर का जख्मी चेहरा, हाथ में सिगरेट और आंखों में गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है। विक्की कौशल का यह नया अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
लव एंड वॉर से विक्की कौशल का पहला लुक
पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, ‘नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं!’ पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह पोस्टर देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसके कमेंट बॉक्स में आलिया भट्ट ने फायर इमोजी कमेंट किया। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी ताली बजाने वाले इमोजी के साथ इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया है।
रणबीर-आलिया का लव एंड वॉर से फर्स्ट लुक
गुरुवार को मेकर्स ने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। इसमें एक्टर एक विंटेज स्पोर्ट्स कार की ड्राइवर सीट पर बैठे नजर आए और उनके हाथ पर गोली का जख्म भी दिख रहा था। इसी तरह शुक्रवार को मेकर्स ने आलिया भट्ट का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया। इसमें एक्ट्रेस लाल कपड़ों में नजर आईं और बैकग्राउंड का माहौल 1960 और 1970 के दशक की फिल्मों में दिखाए जाने वाले रेट्रो कैबरे गानों की याद दिलाता है। हालांकि, उनके किरदारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह फिल्म एक रोमांटिक वॉर ड्रामा है। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

आलिया-रणबीर की साथ में दूसरी फिल्म
जनवरी 2024 में पहली बार अनाउंस की गई ‘लव एंड वॉर’ के बाद कपल की यह दूसरी फिल्म है। इसके पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे। वहीं ‘लव एंड वॉर’ विक्की कौशल का फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ पहला कोलैबोरेशन है। ‘लव एंड वॉर’ को 425 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है। कुछ महीने पहले ‘वैरायटी इंडिया’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म के तीनों मुख्य कलाकारों ने इसके लिए कोई फीस नहीं ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अमित शाह और नितिन नवीन से भी मिलेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को...