पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल का क्रिकेट पर असर, पेशावर और एबटाबाद से शिफ्ट किए गए मुकाबले

Date:

पाकिस्तान के पेशावर और एबटाबाद राजनीतिक उथल-पुथल का दौर जारी है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दोनों शहरों से क्रिकेट मैचों को शिफ्ट करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान में राजनीतिक हालात बिगड़ने का असर अब घरेलू क्रिकेट पर भी दिखाई देने लगा है। सुरक्षा और प्रशासनिक परिस्थितियों को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 के मुकाबलों को पेशावर और एबटाबाद से दूसरी जगहों पर कराने का फैसला किया है। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आपातकाल घोषित करने के साथ राज्यपाल शासन लागू किया है। इसी प्रांत में ये दोनों शहर स्थित हैं।
प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी का मौजूदा सीजन अब तक इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर और एबटाबाद में खेला जा रहा था। लेकिन ताजा हालात के बाद पेशावर के इमरान खान स्टेडियम और एबटाबाद क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों का कार्यक्रम बदल दिया गया है। हालांकि, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में निर्धारित मैच पहले की तरह जारी रहेंगे। टूर्नामेंट का छठा दौर 12 अक्टूबर से शुरू होना है।

शेखूपुरा और लाहौर में होंगे मुकाबले
पेशावर और एबटाबाद में होने वाले मैच अब 14 अक्टूबर से नए वेन्यू पर खेले जाएंगे। गनी और हैदराबाद किंग्समेन अकादमी के बीच मुकाबला शेखूपुरा की राणा नवीद अकादमी में होगा। वहीं, सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइंस लिमिटेड और ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड की टीमें लाहौर के एलसीसीए ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। यह मैदान गद्दाफी स्टेडियम के पास स्थित है।

टूर्नामेंट के लीग स्टेज का यह छठा दौर है, जो आखिरी दौर से पहले खेला जाएगा। आखिरी दौर के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है और अब इसके मुकाबले 19 अक्टूबर से शुरू होंगे, यानी पहले के शेड्यूल के मुकाबले एक दिन की देरी से। मार्कहोर IT सॉल्यूशंस और पाकिस्तान टीवी के बीच आखिरी दौर का मुकाबला भी लाहौर के LCCA ग्राउंड पर खेला जाएगा। वहीं, हैदराबाद किंग्समेन अकादमी और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के बीच मैच इस्लामाबाद के नेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

पेशावर में पिछले सीजन लौटा था घरेलू क्रिकेट
एबटाबाद क्रिकेट स्टेडियम लंबे समय से प्रथम श्रेणी क्रिकेट की मेजबानी करता रहा है। दूसरी ओर, पेशावर के इमरान खान स्टेडियम में पिछले सीजन करीब सात साल के अंतराल के बाद सीनियर पुरुष घरेलू क्रिकेट की वापसी हुई थी। यहां कायदे-आजम ट्रॉफी के नौ मुकाबले खेले गए थे। मैदान का बड़े स्तर पर नवीनीकरण किया गया है और PCB यहां शीर्ष स्तर के मैच आयोजित करने की योजना बना रहा था। पेशावर को इस साल पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL के मुकाबले की मेजबानी भी सौंपी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पाकिस्तानी सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दो पालयटों की मौत

पाकिस्तान सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के...