पाकिस्तानी सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दो पालयटों की मौत

Date:

पाकिस्तान सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। इस एयरक्राफ्ट में सवार दो पायलटों की मौत हो गई है।
इस्लामाबाद: इस वक्त की बड़ी खबर पाकिस्तान के क्वेटा से सामने आ रही है। यहां पाकिस्तानी सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस एयरक्राफ्ट में सवार दो पायलटों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी सेना ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। सेना ने बताया कि तकनीकि खराबी के कारण पाकिस्तान आर्मी एविएशन का मुशशक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान में एयरक्राफ्ट क्रैश के मामले सामने आ चुके हैं।
ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश
दरअसल, पाकिस्तानी सेना ने बताया कि सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पास हुई है। सेना ने एक बयान में कहा, “दोपहर के समय, तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान आर्मी एविएशन का मुशशक ट्रेनिंग विमान क्वेटा के नवां किल्ली के पास क्रैश हो गया।” सेना ने आगे बताया कि इस “दुर्भाग्यपूर्ण क्रैश” में दोनों पायलटों- इंस्ट्रक्टर मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और स्टूडेंट कैप्टन अब्दुल समद की मौत हो गई।

राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख
हादसे के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना के पायलटों की मौत पर दुख और शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने क्वेटा के पास पाकिस्तान वायु सेना के ट्रेनिंग विमान के क्रैश में दो पायलटों की शहादत पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने मेजर हसनैन शहज़ाद हुमायूं और कैप्टन अब्दुल समद की शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है। राष्ट्रपति ने शहीदों को उच्च स्थान मिलने और उनके शोक-संतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।”
विद्रोहियों ने मार गिराया हेलीकॉप्टर
बता दें कि इससे पहले जून में, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी कि PoK में विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के एक MI-17 हेलीकॉप्टर मार गिराया था। इस घटना में हेलीकॉप्टर 21 सैनिकों को लेकर मुज़फ़्फ़राबाद की तरफ जा रहा था। इस हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से इसमें सवार सभी 21 सैनिक मारे गए। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने इसे तकनीकी खराबी का हादसा बताया और कहा कि हेलीकॉप्टर पर हमला नहीं हुआ। वहीं PoK की जनता का कहना है कि यह हादसा पाकिस्तानी फौज के जुल्मों का नतीजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल का क्रिकेट पर असर, पेशावर और एबटाबाद से शिफ्ट किए गए मुकाबले

पाकिस्तान के पेशावर और एबटाबाद राजनीतिक उथल-पुथल का दौर...