टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, सांस के जरिए गैस अंदर जाने से 3 कर्मचारियों की मौत

Date:

तमिलनाडु के होसूर जिले में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की इकाई में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां नैनो-फिल्ट्रेशन टैंक की जांच के दौरान सांस के जरिए अंदर जाने के कारण 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।
तमिलनाडु के होसूर से एक हैरान कर देने वाली घटना की जानकारी सामने आ रही है। यहां टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की इकाई में हुई एक घटना में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। तमिलनाडु सरकार के मंत्री VM कीर्तना ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है और 3 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने इस घटना की जांच की बात कही है।
ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों- मंत्री
तमिलनाडु सरकार में मंत्री VM कीर्तना ने कहा, “होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की इकाई में हुई इस दुखद घटना में तीन अनमोल जिंदगियों के चले जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैंने जिला प्रशासन से बात की है और उन्हें निर्देश दिया है कि वे प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दें और यह सुनिश्चित करें कि स्थिति को पूरी तत्परता के साथ संभाला जाए। हर कर्मचारी की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस दुखद घटना की गहन जांच की जाएगी और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।”

फैक्ट्री में आईफोन के पुर्जे बनाए जाते हैं
होसूर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की जिस फैक्ट्री में तीन कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की मौत हुई है, वहां एप्पल के आईफोन के पुर्जे बनाए जाते हैं। चीन के बाद, यह एप्पल का सबसे महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग बेस है। राज्य के अधिकारियों और इस मामले की सीधी जानकारी रखने वाले उद्योग जगत के दो सूत्रों ने बताया कि सोमवार देर रात हुई इन मौतों की जांच एप्पल, टाटा और राज्य प्रशासन द्वारा की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में सरकारी बालिका आश्रय गृह की चार बच्चियों और उनकी वार्डन की झील में डूबने से मौत हो गई थी।

कैसे हुई 3 लोगों की मौत?
होसूर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स इस घटना को लेकर जिला अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि तमिलनाडु के होसुर में स्थित एक प्लांट में, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र) के रखरखाव के काम के दौरान तीन कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन ‘नाल्को वॉटर’ (Nalco Water) द्वारा किया जाता था, जो अमेरिका स्थित कंपनी ‘इकोलैब’ (Ecolab – ECL.N) का हिस्सा है। उन्होंने आगे बताया कि ये मौतें तब हुईं जब वर्कर एक बाहरी नैनो-फिल्ट्रेशन टैंक की जांच कर रहे थे और उसी दौरान उन्होंने गैस सांस के जरिए अंदर ले ली और उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सोनिया गांधी को एक और बेटा हुआ था, पर हो गई मौत; जन्म के अगले दिन ही दुनिया छोड़ गया था

सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी...