कपसेठी क्षेत्र के चकलोला गांव में चोरों का आतंक, तालाब से 8 से 10 कुंतल मछली समेत चार हाइड्रोजन बल्ब उठा ले गए चोर

Date:

सीसीटीवी कैमरे तोड़कर घटना को दिया अंजाम, किसान ने करीब 10 लाख रुपये की मछली चोरी होने का लगाया अनुमान,पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के चकलोला गांव में बीती रात चोरों ने एक किसान के समरसेबल मशीन के पास लगाए गए चार हाइड्रोजन बल्ब और तालाब से भारी मात्रा में मछली चोरी कर ली। चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब किसान मौके पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित किसान अनुपम सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कपसेठी थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

वहीं पीड़ित किसान अनुपम सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर समरसेबल मशीन लगाई गई है। वहीं, जीविकोपार्जन के लिए उन्होंने तालाब खुदवाकर उसमें मछली पालन किया था। सुरक्षा के मद्देनजर समरसेबल मशीन के आसपास चार हाइड्रोजन बल्ब और छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके बावजूद बीती रात चोरों ने मौके पर धावा बोल दिया। चोर चारों हाइड्रोजन बल्ब, और कुछ वहां रखा धान और तालाब से करीब 8 से 10 कुंतल मछली निकालकर उठा ले गए। इतना ही नहीं, चोरों ने दो सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।किसान ने आगे बताया कि सुबह जब वह समरसेबल मशीन पर पहुंचे तो वहां लगे बल्ब गायब मिले और सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए थे। तालाब में मछलियां भी काफी कम दिखाई दीं। जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि तालाब में करीब दस लाख रुपये कीमत की मछलियां थीं। इस घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

वहीं,चोरी की सूचना मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है,ताकि चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सोनिया गांधी को एक और बेटा हुआ था, पर हो गई मौत; जन्म के अगले दिन ही दुनिया छोड़ गया था

सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी...