अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स का दबदबा, तीन दशकों में किसी भी पार्टी को मिला सबसे बड़ा बहुमत

Date:

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 258 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है। यह किसी भी पार्टी को 30 साल में मिला सबसे बड़ा बहुमत है।
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 258 सीटों पर कब्जा कर लिया है। पिछले तीन दशकों में किसी भी पार्टी को मिली यह सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है। डेमोक्रेट्स ने अब तक 44 सीटों का इजाफा किया है, जो वर्ष 2018 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान हुए मध्यावधि चुनावों में पार्टी को मिली 40 सीटों की बढ़त से भी अधिक है।
रविवार को उत्तरी कैरोलिना में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार चक हबर्ड ने रिपब्लिकन सांसद वर्जीनिया फॉक्स को हराकर पार्टी की सीटों की संख्या 258 तक पहुंचा दी। पुनर्मतगणना के बाद हबर्ड ने महज 330 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उत्तरी कैरोलिना चुनाव बोर्ड के अनुसार, मतों की दोबारा गिनती के बाद उनकी जीत की पुष्टि हुई।

हकीम जेफ्रीज बनेंगे हाउस स्पीकर
डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “हाउस डेमोक्रेट्स ने इस सदी में अमेरिकी कांग्रेस में किसी भी पार्टी का सबसे बड़ा बहुमत हासिल किया है। BOOM।” न्यूयॉर्क का प्रतिनिधित्व करने वाले जेफ्रीज नए सदन में स्पीकर बनने की तैयारी कर रहे हैं।
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 435 सदस्यों वाली हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट्स की 258 सीटों की संख्या पार्टी की उम्मीदों से भी अधिक है। अभी चार सीटों पर नतीजे घोषित होने बाकी हैं। इनमें मिनेसोटा और टेनेसी की एक-एक और लुइसियाना की दो सीटें शामिल हैं। लुइसियाना में दिसंबर में रनऑफ चुनाव होने हैं। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी को कम से कम 173 सीटें मिलने की संभावना है।

अमेरिका में बनेगी विभाजित सरकार
चुनाव परिणामों के बाद अमेरिका में विभाजित सरकार की स्थिति बन गई है। डेमोक्रेट्स का सीनेट पर नियंत्रण है, जबकि रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में बने रहेंगे। ऐसे में राष्ट्रपति और संसद के बीच राजनीतिक टकराव की संभावना बढ़ सकती है।

महंगाई और ट्रंप प्रशासन पर निगरानी होगी प्राथमिकता
डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत के बाद अगले 100 दिनों के लिए अपना एजेंडा तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें आम लोगों की बढ़ती जीवन-यापन लागत को कम करना प्रमुख प्राथमिकता होगी। इसके अलावा, पार्टी ट्रंप प्रशासन की नीतियों और कामकाज पर कड़ी निगरानी रखने के लिए व्यापक स्तर पर संसदीय जांच और निगरानी कार्यक्रम चलाने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

DRS लेने का फैसला हुआ सही तो झूमने लगे शुभमन गिल, वायरल हुआ कप्तान का डांस

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच के 5वें दिन...