‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में बिहार की टीचर के विवादित बयान पर मचा बवाल, ‘मैन-हेटर’ पर छिड़ी बहस, फूटा लोगों का गुस्सा

Date:

बिहार की एक टीचर ने पुरुषों के बारे में विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद से वह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। वह इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बनीं, जिन्हें सभी पैनलिस्ट से जीरो पॉइंट्स मिले।
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ अपने तीसरे एपिसोड के रिलीज होने के बाद एक बार फिर ऑनलाइन चर्चा में बन हुआ है। इस बार कंटेस्टेंट साक्षी झा अपने विवादित ऑडिशन की वजह से सुर्खियों में आ गईं। ऑडिशन के दौरान उन्होंने खुद को ‘पुरुषों से नफरत करने वाली’ बताया और कहा कि वह शराब पीने के बाद अपने पति को पीटना चाहती है। उनकी ये बातें और होस्ट समय रैना के साथ हुई बातचीत आग की तरह फैल रही है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस विवादित परफॉर्मेंस ने शो में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। साक्षी इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बन गईं, जिन्हें जजिंग पैनल के सभी सदस्यों से जीरो पॉइंट्स मिले।
साक्षी झा ने खुद को ‘मैन-हेटर’ बताया
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने पर समय रैना को हाल ही में 3 लाख का जुर्माना जमा करने के आदेश दिया था। इसी बीच अब कॉमेडियन समय का शो एक कंटेस्टेंट के विवादित बयान के कारण चर्चा में है। इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का तीसरा एपिसोड शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ, जिसमें साक्षी झा समेत कई नए कंटेस्टेंट्स शामिल थे। बिहार की रहने वाली टीचर और सोशल मीडिया क्रिएटर साक्षी अपने विवादित ऑडिशन की वजह से सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक बन गईं। अपने ऑडिशन के दौरान साक्षी ने खुद को ‘मैन-हेटर’ बताया और अपनी जिंदगी का गोल ‘पति को दारू पीकर मारना है’ बताया। बिहार की टीचर साक्षी झा ने आगे कहा कि वह न सिर्फ मर्दों को नापसंद करती है, बल्कि अपने पिता और भाई से भी नफरत करती है। साक्षी ने कहा:

‘हाय, मैं साक्षी हूं और मैं एक मैन-हेटर हूं असल में मुझे मर्दों का ईगो तोड़ने में मजा आता है। मेरे दोस्त कहते हैं कि साक्षी, तू बहुत लेम है। ठीक है मैं हूं। मुझे लगता है कि मैं बड़ा आदमी बन ही नहीं सकती.. मैं कितना भी ट्राई कर लूं, क्योंकि मैं तो एक औरत हूं ना यार और इस जेनरेशन में औरत होना ट्रॉमा है ट्रॉमा। मैं सच में किसी जाति से नफरत नहीं करती, लेकिन मर्दों से नफरत करती हूं। मर्दों को आता क्या है, बनते ऐसे हैं कि मैं मर्द हूं। सच में? क्या तुम अपने पिता की कोख से पैदा हुए थे? तुम्हें जन्म देने वाली एक औरत थी, है ना? मैं अपने पापा और भाई को भी इसलिए पसंद नहीं करती, क्योंकि वो भी मर्द हैं।’

साक्षी झा अपने पापा-भाई से करती है नफरत
होस्ट समय रैना और जज तन्मय भट, विशाल ददलानी, रघु राम और यशराज मेहरा ने उनकी बातें सुन उन्हें जीरो पॉइंट्स दिए। इस तरह साक्षी इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बन गईं, जिन्हें सभी जजों से जीरो पॉइंट्स मिले। इस बीच तन्मय ने साक्षी से पूछा कि पुरुषों के बारे में उनकी सोच पर उनके पिता का क्या रिएक्शन था? साक्षी ने कहा:

‘मैं उनसे भी नफरत करती हूं। वे मेरे पिता हैं, लेकिन वे एक पुरुष भी हैं। मैं अपने दादा जी से भी नफरत करती हूं और वे मुझसे नफरत करते हैं, क्योंकि मुझे उनका पोता और मेरा भाई पसंद नहीं है।’

साक्षी झा ने लेटेंट 2 पर बिहारी लोगों का किया अपमान
बातचीत के दौरान साक्षी ने बिहार के लोगों के बारे में भी कई मजाकिया और अपमानजनक बातें कहीं। इस एपिसोड के आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर साक्षी के ऑडिशन क्लिप ने धमाका कर दिया। उनकी बातों की सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वहां के आदमी अच्छे नहीं है और इस वजह से वह उन्हें पसंद नहीं करती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related