गूंगी युवती के ससुराल से लापता होने का मामला, पिता ने थाने में लगाई बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार

Date:

बिहार के सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र से एक गूंगी युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने थाना परसौनी में लिखित आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। मामले को लेकर परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जीतन महतो, पिता रामदेव महतो, निवासी घोराही टोला, पोस्ट सिंगरहिया, थाना सहियारा, जिला सीतामढ़ी ने बताया कि उनकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी की शादी सचिन कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि 24 जून 2026 की रात लगभग 11 बजे ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई है। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि चांदनी कुमारी बोल नहीं सकती है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। पिता का कहना है कि बेटी की मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखते हुए उसके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

परिजनों ने यह भी बताया कि उन्हें ससुराल पक्ष से केवल इतना कहा गया कि युवती घर से चली गई है, लेकिन उसके जाने की परिस्थितियों और संभावित स्थान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इस कारण परिवार को संदेह भी उत्पन्न हो रहा है।

पीड़ित पिता ने थाना परसौनी पुलिस से बेटी की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी मिलने पर तत्काल इस नंबर पर संपर्क करें, 8408016147,9156675636,+91 75587 55137

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related