दहलाने वाला हादसा, दो ट्रकों की बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर, दोनों ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत

Date:

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो ट्रेलर ट्रकों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। इस हादसे ने इलाके को दहला कर रख दिया है।
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लेफ्रिपाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमलाबहाल गांव के पास कोयला परिवहन मार्ग पर दो ट्रेलर ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ट्रकों के केबिन इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले 35 वर्षीय चंदन कुमार यादव और झारखंड के रहने वाले 37 वर्षीय मंटू यादव के रूप में हुई है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, कोयले से लदा एक ट्रेलर एमसीएल की खदान से कोयला लेकर परिवहन मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने की तरफ से आ रहे एक खाली ट्रेलर के साथ उसकी टक्कर हो गई। कोयले से लदे ट्रेलर को मंटू यादव चला रहे थे। वहीं, चंदन कुमार यादव भी दूसरे वाहन चला रहे थे । दोनों ट्रेलरों की टक्कर के बाद अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों वाहनों के केबिन इसकी चपेट में आ गए। उस समय दोनों चालक केबिन के अंदर फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।
दोनों चालकों की मौत
घटनास्थल पर मौजूद अन्य ट्रक चालकों और सहायकों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद दमकलकर्मी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दोनों चालकों की मौत हो चुकी थी। आपको बता दें कि इससे पहले ओडिशा के संबलपुर जिले में डिवाइडर से स्कॉर्पियो टकरा गई थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ट्रकों के मलबे से जले हुए शव बरामद
आग बुझने के बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों के मलबे से बुरी तरह जले हुए शव बरामद किए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोयले से लदे ट्रेलर के मालिक के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मंटू यादव की पहचान की गई। लेफ्रिपाड़ा पुलिस ने दोनों जले हुए ट्रेलर वाहनों को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और इसके बाद आग कैसे लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related