बेंगलुरु में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदा शख्स, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Date:

बेंगलुरु के केंगरी मेट्रो स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां आज जैसे ही मेट्रो ट्रेन आई, एक शख्स ट्रैक पर कूद गया और मेट्रो की चपेट में आ गया।

बेंगलुरु के केंगेरी मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां एक व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं। जानकारी के मुताबिक शख्स स्टेशन पर मेट्रो का इंतजार कर रहा था। जैसे ही मेट्रो आई, वह ट्रैक पर कूद गया और मेट्रो की चपेट में आ गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई।

पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित
मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक लगभग 35-40 साल का है। मौके से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है लेकिन उसके पास एक मोबाइल फोन और कुछ कैश था।

यह घटना सुबह सवा 8 बजे हुई। पुलिस ने पैरामेडिकल टीम के साथ मिलकर शव को तुरंत ट्रैक से हटाया। इस घटना के बाद पर्पल लाइन पर मैसूर रोड से चल्लाघट्टा तक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। बाद में सेवाओं को बहाल कर दिया गया। बैंग्लोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुबह 9:40 बजे तक ज्ञान भारती और चल्लाघट्टा के बीच की सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। अब पूरे पर्पल लाइन पर ट्रेन संचालन सामान्य समय-सारणी के अनुसार हो रहा है।’’

यात्रियों के लिए परेशानी का सबब
पीक आवर्स में सेवाओं के बंद होने से हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। बता दें कि ऐसी ही घटनाएं बेंगलुरु मेट्रो स्टेशनों पर बार-बार देखने को मिल रही है। 2024 में केवल पर्पल लाइन पर ही 5 ऐसे मामले सामने आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

1 शेयर पर 50 रुपये का डिविडेंड देगा फोर्स मोटर्स, रिकॉर्ड डेट काफी करीब

फोर्स मोटर्स द्वारा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले...

दिशा की बैठक में कंगना रनौत का पारा हाई, अधिकारियों को लगाई फटकार; बोलीं- ”आप लोगों को शर्म नहीं आती”

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में 'डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट...

टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को किया गया सम्मानित, CM मोहन यादव ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत, ऑफलाइन होगा TET

मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शिक्षक...