समस्तीपुर में फसल उजाड़ने को लेकर बढ़ा विवाद, पीड़ित ने थाना पहुंच लगाई न्याय की गुहार

Date:

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर उण्डी गांव में फसल नुकसान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पंकज कुमार दास ने कुछ लोगों पर मकई और जनेर की फसल उजाड़ने, गाली गलौज करने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए पटोरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित पंकज कुमार दास ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आता है और अपने घर के पास रेलवे हाता के समीप मकई एवं जनेर की खेती किया था। आरोप है कि गांव के ही मंटुन दास, पंकज दास तथा प्रदीप दास लगातार उसकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया और फसल उजाड़ने से मना किया, तब सभी आरोपी भड़क गए।

पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की और उसके भाई बहन को भी अपशब्द कहे। इतना ही नहीं, सभी ने मिलकर उसे धमकी दी कि यदि वह थाना में शिकायत करेगा तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। घटना से डरा सहमा परिवार अब सुरक्षा की मांग कर रहा है।

पंकज कुमार दास ने बताया कि मामले की सूचना डायल 112 पर भी दी गई थी। इसके बाद उसने पटोरी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार विवाद के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खेती ही गरीब परिवारों का सहारा होती है और फसल को नुकसान पहुंचाना किसी किसान के लिए बड़ी चोट के समान है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पटोरी थाना पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मऊ में फाइनेंस के नाम पर युवक से ठगी का आरोप

पांच हजार रुपये अधिक लेने के बाद भी वापस...

सोनभद्र में वैवाहिक विवाद ने पकड़ा तूल, महिला ने पति राहुल पर लगाए गंभीर आरोप

सोनभद्र/प्रयागराज: सोनभद्र जिले में एक वैवाहिक विवाद अब सोशल मीडिया...