धामी सरकार ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 36 हजार युवाओं को नौकरी और विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा

Date:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने बताया कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख फैसलों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि रिपोर्ट कार्ड केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प का दस्तावेज है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2014 से उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति मिली है। भाजपा ने अपने पिछले घोषणापत्र के अधिकांश वादे पूरे कर दिए हैं और शेष वादों को पूरा करने की दिशा में काम जारी है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की प्रगति को नई दिशा दे रहे हैं। वर्ष 2022 में जनता ने राज्य में हर चुनाव के बाद सरकार बदलने की परंपरा को तोड़ते हुए भाजपा को लगातार दूसरी बार सत्ता सौंपी।

रोजगार और नकलरोधी कानून पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, बेहतर सड़कें, डिजिटल कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। उन्होंने दावा किया कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से करीब 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। र्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्त नकलरोधी कानून लागू किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस कानून में गंभीर मामलों में आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना के तहत 11 हजार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की बात कही गई।

कोविड काल में राहत पैकेज और वात्सल्य योजना का जिक्र
रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए धामी ने कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार की ओर से किए गए राहत कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में पर्यटन, परिवहन और सांस्कृतिक क्षेत्रों के लिए 200 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया गया था। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 205 करोड़ रुपये और स्वयं सहायता समूहों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 118 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की गई थी।

पारदर्शी और जवाबदेह शासन का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रखकर पारदर्शी और जवाबदेह शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी, अजहरुद्दीन ठोका धमाकेदार शतक

केरला की कप्तानी करते हुए संजू सैमसन ने सैयद...

कोंटा में कल होगा INH न्यूज और हरिभूमि का खास कार्यक्रम – नगर का गदर

कोंटा नगर पंचायत के समस्त वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों, आम...