न्यूयॉर्क में आज मोहन भागवत का बड़ा कार्यक्रम, 850 शहरों से जुटेंगे 5 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि

Date:

संघ प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। आज उनका एक खास कार्यक्रम है। वे मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित ‘वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में अपना संबोधन देने वाले हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का अमेरिका दौरा शुरू हो गया है। अपने दौरे के दौरान वह शनिवार, 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित ‘वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजकों की मानें तो इस कार्यक्रम में अमेरिका के 39 राज्यों और करीब 850 शहरों से 5,000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

समरसता, विश्व बंधुत्व और एकात्मकता के विषय पर संबोधन
संघ प्रमुख मोहन भागवत कार्यक्रम में परस्पर समरसता, विश्व बंधुत्व और एकात्मकता के विषय पर अपना संबोधन देंगे। यह कार्यक्रम अमेरिकी समयानुसार दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। भारतीय समय के अनुसार कार्यक्रम 29 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे से 30 अगस्त की सुबह 3 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत भारतीय मूल के लोगों के साथ-साथ अमेरिका के विभिन्न सामाजिक और पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इनमें युवा, कारोबारी, सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित इस वैश्विक संपर्क अभियान को भारत और अमेरिका के राजनीतिक, सामाजिक तथा बौद्धिक क्षेत्रों में भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के जरिए भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और विश्व बंधुत्व से जुड़े विचारों को वैश्विक मंच पर रखने की कोशिश की जा रही है।

खुली बातचीत की भावना से आयोजन-संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि न्यूयॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का आयोजन खुली बातचीत की भावना से किया गया तथा संघ के बारे में और जानने के इच्छुक हर व्यक्ति को इस चर्चा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर की यह टिप्पणी उस वक्त आई, जब न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन्स’ में भागवत के शामिल होने की आलोचना की। आंबेकर ने एक बयान में कहा, ”न्यूयॉर्क में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ अलग-अलग धर्मों, संस्कृतियों और आस्थाओं वाले लोगों के बीच एक ऐसी सभा का उदाहरण है, जिसमें संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत लोगों से संवाद करेंगे।”

बता दें कि न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि वह मैडिसन स्क्वायर गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते हैं। इस कार्यक्रम में भागवत भारतवंशी समुदाय को संबोधित करेंगे। हालांकि, ममदानी ने कहा कि चूंकि यह एक “निजी” कार्यक्रम है, इसलिए न्यूयॉर्क सिटी प्रशासन के पास संभवत: इसे रद्द करने का अधिकार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही, भट्टियों से धड़ल्ले से हो रही शराब की तस्करी बीजापुर।

बीजापुर: जिला बीजापुर में इन दिनों आबकारी विभाग की एक...