सुकमा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बस्तर फाइटर के 375 पदों पर भर्ती शुरू

Date:

12 दिसंबर तक जमा होंगे आवेदन, कोंटा में भी जमा कर सकते हैं फॉर्मसुकमा। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुकमा द्वारा बस्तर फाइटर आरक्षक के कुल 375 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जिले के स्थानीय युवक-युवतियों के लिए पुलिस में सेवा करने का यह बड़ा मौका है।किस वर्ग के कितने पद –
अनारक्षित – 26
ओबीसी – 26
एससी – 08
एसटी – 315
कुल – 375 पदआवेदन की प्रक्रिया 02 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026, शाम 05:00 बजे तक है।आवेदन कहां जमा करें –
इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर इन केंद्रों पर फॉर्म जमा कर सकते हैं –
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा
एसडीओपी कार्यालय, सुकमा
एसडीओपी कार्यालय, दोरनापाल
एसडीओपी कार्यालय, कोंटा
एसडीओपी कार्यालय, जगरगुण्डा
एसडीओपी कार्यालय, मरईगुड़ाजो आवेदक डाक से भेजना चाहते हैं, वे केवल रजिस्टर्ड पोस्ट से “कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, कम्पोजिट भवन, कुम्हाररास सुकमा, पिन – 494111” पर भेजें। आवेदन 12.12.2026 शाम 05 बजे तक कार्यालय में पहुंचना जरूरी है।सुकमा पुलिस की अपील –
जिला पुलिस ने सभी पात्र युवक-युवतियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते अपना आवेदन नजदीकी केंद्र में जमा करें। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। किसी अफवाह या बिचौलियों के बहकावे में न आएं।भर्ती से जुड़े नियम, शैक्षणिक व शारीरिक अर्हता, आयु सीमा और फॉर्म का प्रारूप sukma.cgpolice.gov.in और www.sukma.gov.in पर उपलब्ध है।

इम्तियाज़ खान, इंडिया वाणी न्यूज़, कोंटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related