बस्तर में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई, 99 का ब्रेक इन सर्विस, 17 निलंबित

Date:

13 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं पटवारी, नोटिस के बाद भी नहीं लौटे काम परबस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हड़ताली पटवारियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों में से 99 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित किया गया है, जबकि 17 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। जिले में कुल 136 पटवारी हड़ताल पर हैं।बताया गया है कि प्रशासन ने पहले सभी हड़ताली पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन काम पर नहीं लौटने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।प्रशासन के इस कदम के बाद पटवारी संघ में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि पटवारी हड़ताल जारी रखते हैं। या काम पर लौटते हैं

इम्तियाज़ खान, इंडिया वाणी न्यूज़, कोंटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सुकमा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बस्तर फाइटर के 375 पदों पर भर्ती शुरू

12 दिसंबर तक जमा होंगे आवेदन, कोंटा में भी...