सुकमा। कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे सुकमा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता सूची को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने बूथ और गांव में जाकर मतदाता सूची की जांच करें।विधायक ने कहा कि अगर किसी भी सही मतदाता का नाम सूची से कटा हुआ पाया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी प्रशासन से जवाब मांगेगी। किसी भी गरीब, आदिवासी और आम मतदाता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। सूची में गड़बड़ी होगी तो चुनाव निष्पक्ष नहीं होगा। इसलिए हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह एक-एक नाम की जांच करे।बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या सुनने पर भी चर्चा हुई।
इम्तियाज़ खान, कोंटा
इंडिया वाणी न्यूज़

