सवायजपुर विधानसभा के कुचिला उगड़नपुर जूनियर हाई स्कूल में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी सुनील कुमार जौहरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भानू प्रताप राठौर ने किया। स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर रतिराम राठौर भी मौके पर उपस्थित रहे।
सुनील कुमार जौहरी ने बच्चों को बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के संघर्ष के बारे में बताया और कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाने में 2 साल 11 माह 18 दिन का समय लिया था। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था, जिससे देश एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बना।
उन्होंने बताया कि संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें सारे अधिकार दिए हैं, जिसमें सबसे बड़ा अधिकार वोट का है।
सुनील कुमार जौहरी ने बच्चों को 26 जनवरी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने आगे बताया कि संविधान के लागू होने के साथ ही, डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे अपने देश के भविष्य हैं। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक स्टाप सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के शिक्षकों द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जागरूक करना था।

