अमेरिका: सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, भारतीय शख्स पर लगा गैर-इरादतन हत्या का आरोप

Date:

अमेरिका में बीते महीने सड़क हादसा हुआ था जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में भारतीय मू एक शख्स पर गंभीर आरोप लगे हैं। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या हैं

America Road Accident: अमेरिका में बीते महीने हुए सड़क हादसे के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा उस वक्त हुआ था जब एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी। अब इस सड़क हादसे में हुई मौतों के मामले में भारतीय मूल के एक शख्स पर गैर इरादतन हत्या के आरोप लगा

ए गए हैं। भारतीय मूल के जिस शख्स पर आरोप लगे हैं उसका नाम राजिंदर कुमार (32) है।

राजिंदर कुमार पर लगा गैर-इरादतन हत्या का आरोप
राजिंदर कुमार पर गैर इरादतन हत्या के साथ-साथ लापरवाही के कारण किसी की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। अमेरिका में हुए इस सड़क हादसे में विलियम मिका कार्टर (25) और जेनिफर लिन लोवर (24) की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया है कि जिस वक्त सड़क हादसा हुआ था उस दौरान ट्रक को राजिंदर कुमार ही चला रहा था।

पुलिस को मिली थी हादसे की सूचना

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने बताया कि अवैध भारतीय प्रवासी राजिंदर की गिरफ्तारी के लिए आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने पहले ही वारंट जारी कर दिया था। ओरेगन राज्य पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2025 की रात डेशूट्स काउंटी में 2 वाहनों की भीषण टक्कर की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कुमार का ट्रक राजमार्ग के बीचों-बीच खड़ा था। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया था।

अवैध तरीके से अमेरिका में घुसा था कुमार
अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग के मुताबिक दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि ट्रक चालक कुमार को खरोंच तक नहीं आई थी। हादसे के तुरंत बाद राजिंदर कुमार को गिरफ्तार कर डेशूट्स काउंटी जेल भेज दिया गया था। गृह सुरक्षा विभाग के मुताबिक, कुमार भारत से आया अवैध प्रवासी है, जिसने 28 नवंबर 2022 को एरिजोना के ल्यूकविल के पास गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था। (भाषा)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सुचिका तरियाल ने 36 साल की उम्र में रचा इतिहास, MMA में दिलाया भारत को पहला मेडल

सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में ब्रॉन्ज...