पहली बार गुजरात आया 15 वर्षीय किशोर लापता, सूरत में मामा के साथ काम करने आया था, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Date:

सूरत/बहराइच।
गुजरात के सूरत जिले से एक सनसनीखेज और बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला 15 वर्षीय नाबालिग किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। लापता किशोर की पहचान पवन कुमार (उम्र 15 वर्ष), पिता जोखनलाल और माता कलावती के रूप में हुई है। पवन अपने मामा राम ब्यावन के साथ पहली बार रोजगार की तलाश में सूरत आया था, लेकिन महज तीन दिन बाद ही वह अचानक गायब हो गया।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राम ब्यावन, जो बहराइच के निवासी हैं, अपने भांजे पवन कुमार को 25 दिसंबर 2025 को सूरत लेकर आए थे। दोनों यहां एक साड़ी पैकिंग कंपनी में काम करने आए थे, जहां पवन को पहली बार काम पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि यह पवन का पहला दिन था और वह न तो सूरत के रास्तों से परिचित था और न ही उसके पास कोई मोबाइल फोन या पैसे थे।
घटना 28 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। राम ब्यावन जब अपने भांजे पवन कुमार को अंजन गांव स्थित साड़ी पैकिंग कंपनी के बाहर छोड़कर काम पर चले गए, उसी दौरान पवन अचानक लापता हो गया। उसके मामा ने पवन से बोला था कि मैं तुझे लेने आऊंगा लेकिन तब पवन कुमार वहां पर नहीं था आसपास तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों का कहना है कि पवन की मानसिक स्थिति भी पूरी तरह सामान्य है, मामा राम ब्यावन ने बताया कि वे खुद भी सूरत में नए हैं और ज्यादा जगहों की जानकारी नहीं रखते। इसके बावजूद वे लगातार फैक्ट्रियों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में पवन की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
इधर, बहराइच में पवन की मां कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के अचानक लापता होने की खबर मिलने के बाद से वह लगातार बेसुध हैं। परिवार का कहना है कि पवन बहुत ही मासूम है और पहली बार घर से बाहर, वह भी दूसरे राज्य में काम करने आया था। परिजनों को आशंका है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।
परिवार और रिश्तेदारों ने आम जनता और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पवन कुमार के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस थाने में सूचना देने या नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर तत्काल संपर्क करने की अपील की गई है। परिवार की ओर से यह भी घोषणा की गई है कि पवन के बारे में सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹5000 का नकद इनाम दिया जाएगा।
संपर्क नंबर: 9250248728
7388009654
परिवार ने प्रशासन से भी मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल तलाश अभियान शुरू किया जाए, ताकि समय रहते पवन कुमार को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘जिंदगी भर साथ’ का झांसा देकर छोड़ गया प्रेमी, तीन बेटियों के साथ दर-दर भटक रही विधवा मां

आगरा/जगनेर। आगरा जिले के थाना जगनेर क्षेत्र में भरोसे के...