राम कपूर के रवैये पर फराह खान का फूटा गुस्सा, ‘लॉक अप 2’ में लगाई क्लास, बोलीं- ‘ये नहीं बदलेंगे’

Date:

राम कपूर ने ‘लॉक अप 2’ की होस्ट फराह खान की सलाह मानने से इनकार कर दिया, जिससे वे नाराज हो गईं। शो में दोनों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।
रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के एक एपिसोड में राम कपूर ने शो की होस्ट फराह खान को परेशान कर दिया। सभी कंटेस्टेंट्स में से राम कपूर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट में से एक रहे हैं। वह पहले दिन से ही सोशल मीडिया पर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी बीच अब मेकर्स ने ‘लोक अप 2’ का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें फराह खान एक्टर राम कपूर की क्लास लगाते दिखाई दी। लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्टर ने फराह की सलाह को नजरअंदाज कर दिया और अपना व्यवहार बदलने से इनकार कर दिया, जिससे फिल्ममेकर उनसे नाराज हो गईं।

राम कपूर ने फराह खान को किया परेशान
लॉक अप सीजन 2 में फराह खान द्वारा राम कपूर के खिलाफ दायर आरोप पत्र एक बहस में बदल गया। सोशल मीडिया पर राम इस वजह से जबरदस्त चर्चा में बने हुए है। शो में फराह ने उनके गेम और रवैये पर सवाल किए। राम ने हाथ उठाकर फराह को रोकने की कोशिश की, लेकिन फराह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा:

‘मैं आपसे पूछना चाहती हूं, आप जो भी शो करते हैं। उसमें लीड रोल निभाते हैं और यहां आने के बाद आप बैकग्राउंड एक्टर बन गए हैं। जैसा कि मैं देख पा रही हूं, मुझे ऐसा राम नहीं चाहिए। यह मजाकिया नहीं है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।’
फराह खान ने राम कपूर को कहा डायनासोर
फराह ने राम को याद दिलाया कि वह बस उनके गेम को बेहतर बनाने में मदद करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन राम ने उनकी सलाह का मजाक उड़ाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हां, मैम।’ फराह ने एक बार फिर कोशिश की और कहा, ‘आप जो कर रहे हैं, जो लेक्चर दे रहे हैं, असल में आप ऐसे बिल्कुल नहीं हैं।’ हालांकि, राम अपनी बात पर अड़े रहे और बोले, ‘तो निकाल दो। मैं बदलने वाला नहीं हूं। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा।’ इसके बाद फराह ने राम पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, ‘जो लोग बदलते नहीं हैं, वे डायनासोर बन जाते हैं।’ राम ने जवाब दिया, ‘मैं डायनासोर बन जाऊंगा।’ आखिरकार फराह ने अपनी बात खत्म करते हुए, कहा कि चार्जशीट में राम को जिद्दी इंसान कहा जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ICC Rankings में भयंकर उलटफेर, ईशान किशन बने नंबर वन बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा को नुकसान

आईसीसी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज...