नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिवार ने ससुराल पर प्रताड़ना और दहेज हत्या का आरोप लगाया

Date:

झारखड़िया (कोतवाली) — झांसी में रविवार को 33 वर्षीय सपना साहू पत्नी अभिषेक साहू पता झारखड़िया मोहल्ला नारिया बाजार थाना कोतवाली जनपद झाँसी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 33 वर्षीय सपना साहू की शादी लगभग चार महीने पहले 20 फरवरी 2026 को हुई थी और वह दस दिन पहले ही ससुराल आई हुई थी।
सपना साहू के परिजन बताते हैं कि निधन से एक दिन पहले सपना ने अपने भाई सतेंद्र को फोन कर कहा था, “की भैया मुझे यहां से ले जाओ।” भाई ने कहा कि मंगलवार आकर उसे ले जाएगा। रविवार दिनांक 28 जून 2026 को सपना के पति अभिषेक साहू ने सूचना दी कि सपना बोल नहीं रही है। जब परिवार ससुराल पहुँचा तो सपना बेड पर बेहोश पड़ी थी। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सपना के भाई सतेंद्र साहू ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज (ए सी व सोने की चैन ) की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे और यह हत्या है। उन्होंने कहा कि दस दिन पहले ही घर पर नया कूलर खरीदा गया था, इसके बावजूद दबाव और दवाब बना रहा। परिवार ने मांगी है कि मामले की गहन जांच की जाए।
पुलिस ने तथ्यों की जांच शुरू कर दी है कोतवाली थाना क्षेत्र के झारखड़िया मोहल्ले में दर्ज मामले में आगे की जांच पुलिस कर रही है।

बबीना से मोहित साहू के साथ फैजान कुरैशी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related