नेपाल त्रासदी में बाल-बाल बचे एक्टर अंकुर रतन, कुछ घंटे पहले तक रसुवा में खींच रहे थे तस्वीरें, तबाही पर छलका दर्द

Date:

नेपाल त्रासदी में मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक्टर अंकुर रतन ने खुलासा किया है कि इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड से कुछ घंटे पहले वह उसी जगह मौजूद थे, जो अब मिट्टी में मिल चुका है।
ग्लेशियर टूटने के कारण तिब्बत से सटे नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने सैकड़ों लोगों की जान छीन ली। इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा के बाद नेपाल में राहत-बचाव कार्य जारी है और इस बीच नेपाल सरकार ने 600 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि भी कर दी है, वहीं 2000 से अधिक लोग अब तक लापता हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बड़े पैमाने पर चल रहे रिलीफ एंड रेस्क्यू ऑपरेशन को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि रसुवा और नुवाकोट पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है। इस बीच मशहूर एक्टर अंकुर रतन ने भी इस भीषण बाढ़ को लेकर अपनी आपबीती सुनाई है। नागार्जुन के साथ ‘ऑफिसर’ में काम कर चुके अंकुर रतन ने बताया कि इस त्रासदी के कुछ घंटे पहले तक वह रसुवा में ही मौजूद थे और प्राकृतिक नजारों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। ये वही रसुवा है, जहां भीषण बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई कि देखते ही देखते सैकड़ों जिंदगियां खत्म हो गईं और मकान से लेकर पुल तक सब मिट्टी में मिल गए।
तबाही से कुछ घंटे पहले तक रसुवा में थे अंकुर रतन
दरअसल, अंकुर रतन कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए एक ग्रुप का हिस्सा थे और मुंबई लौटने से 12-15 घंटे पहले तक रसुवा में थे। अब उन्होंने ‘PTI’ से बातचीत में इस भीषण प्राकृतिक आपदा के बारे में बात करते हुए कहा- ‘हम सभी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर थे और बेहद खुश थे। सिर्फ एक दिन पहले की बात है, मैं मेरी पत्नी और कजिन वहां तस्वीरें ले रहे थे।’ आध्यात्मिक महत्व के चलते अंकुर और उनका परिवार कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गया था और साथ ही वह ट्रैकिंग के भी शौकीन हैं। उन्होंने बताया कि हादसे से कुछ घंटे पहले तक वह और उनका पूरा ग्रुप रसुवा में ही था। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि यात्रा के दौरान वह लगातार वेदर अपडेट चेक कर रहे थे और इस तरह की त्रासदी के कोई संकेत वेदर एप्स पर नहीं थे।

नेपाल में फंसे एक्टर खराज मुखर्जी
दूसरी तरफ बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी भी नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद वहीं फंस गए हैं। खराज के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा भी हैं, लेकिन परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। खराज एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में 20 अगस्त को नेपाल गए थे और जल्दी ही लौटने वाले थे, लेकिन अब वह वहीं फंस गए हैं। एक्टर और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं। खराज के साथ एक्टर रजताभ दत्ता भी इसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नेपाल गए थे, लेकिन उनका काम पहले ही खत्म हो गया और वह लौट आए, लेकिन खराज अपनी पत्नी के साथ अभी भी नेपाल में फंसे हैं।

मानसरोवर यात्रा के बीच फंसीं मानसी पारेख
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय अभिनेत्री मानसी पारेख भी पिछले दिनों मानसरोवर यात्रा पर थीं। उन्होंने हाल ही में इस पवित्र आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी ये यात्रा ऐसे समय पर सुर्खियों में आई है जब तिब्बत-नेपाल सीमा पर अचानक आई प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। हादसे के दौरान मानसी भी प्रभावित इलाके में मौजूद थीं, ऐसे में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना हाल साझा किया और मौजूदा हालातों पर अपडेट भी शेयर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related