डेविड धवन के 75वें बर्थडे पार्टी में सलमान खान का दिखा स्वैग, वरुण धवन-साजिद नाडियाडवाला संग दिए पोज

Date:

फिल्ममेकर डेविड धवन ने सलमान खान, वरुण धवन और साजिद नाडियाडवाला के साथ अपना 75वां जन्मदिन मनाया। राइटर-डायरेक्टर रूमी जाफरी ने इंस्टाग्राम पर इस छोटे से सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं।
फिल्ममेकर डेविड धवन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अपने खास दोस्तों और साथियों के साथ अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस पार्टी में सलमान खान, वरुण धवन और साजिद नाडियाडवाला जैसे कई लोग शामिल हुए। राइटर-डायरेक्टर रूमी जाफरी ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें इस खुशनुमा शाम की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का अलग ही स्वैग देखने को मिला, जिसने सभी को उनके लुक की तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर भाईजान का स्टाइल एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है।
डेविड धवन के 75वें जन्मदिन पर सितारों का जमावड़ा
रूमी जाफरी की शेयर की गई तस्वीरों में डेविड धवन, सलमान खान, वरुण धवन और दूसरे मेहमानों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में सभी लोग बर्थडे केक के आस-पास जमा हैं और डेविड बीच में खड़े हैं। सलमान ने ऑल ऑल ब्लैक आउटफिट और काउबॉय हैट से अपने लुक को स्टाइलिश टच दिया है, जबकि एक फोटो में वरुण अपने पिता के गाल पर किस करते हुए दिख रहे हैं।
सलमान खान का काउबॉय लुक छाया
सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में वह काउबॉय हैट के साथ ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आए और अपना नया फिट लुक दिखाया। एक्टर ने अपने लुक को हैट के साथ पूरा किया। सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म SVC63 के लिए पिछले कुछ महीनों में लगभग 16 किलो वजन कम किया है। ‘मातृभूमि’ फिल्म में एक वॉर हीरो का रोल निभाने के लिए उन्होंने अपनी बॉडी बनाई थी, लेकिन अब अगली फिल्म के लिए लीन लुक पाने के लिए वे एक्स्ट्रा वजन कम कर रहे हैं। ईद 2027 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में सलमान खान पहली बार एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आएंगे।

डेविड धवन और सलमान खान की फिल्में
डेविड धवन और सलमान खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों बहुत अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं। उन्हें कई खास मौकों और फिल्म रिलीज के दौरान साथ देखा गया है। उनकी साथ की गई फिल्मों में ‘जुड़वा’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ और ‘चल मेरे भाई’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गीता मिडिल स्कूल चंडीमंदिर में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

चंडीमंदिर। गीता मिडिल स्कूल चंडीमंदिर में 80वां स्वतंत्रता दिवस...