जिलेभर में ग्राम उत्थान शिविरों का व्यापक आयोजन, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

Date:

इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़, 25 जनवरी।

ग्रामीण विकास को गति देने एवं आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से जिलेभर में ग्राम उत्थान शिविरों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। शुक्रवार एवं शनिवार को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में ये शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

शुक्रवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत जालमपुरा, गंगरार की साड़ास, कपासन की पाण्डोली स्टेशन, भूपालसागर की भूपालसागर, राशमी की डिंडोली, बेगूं की मण्डावरी, रावतभाटा की रावतभाटा, निम्बाहेड़ा की कनेरा, भदेसर की कन्नौज, बड़ी सादड़ी की बांसी एवं डूंगला की रावतपुरा ग्राम पंचायतों में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए गए।

इसी क्रम में शनिवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत शंभूपुरा, गंगरार की कुंवालियां, कपासन की उमण्ड, भूपालसागर की कांकरवा, राशमी की सिंहाना, बेगूं की राजगढ़, रावतभाटा की बड़ोदिया, निम्बाहेड़ा की सरसी, भदेसर की आसावरा, बड़ी सादड़ी की खरदेवला तथा डूंगला की नंगावली ग्राम पंचायतों में भी शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा शिविरों में राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार साहित्य का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभों की स्पष्ट जानकारी मिल सकी।

रविवार को भी जारी रहेगा शिविरों का सिलसिला

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ग्राम उत्थान शिविरों का यह क्रम रविवार को भी जारी रहेगा। 25 जनवरी को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत सेमलपुरा, भूपालसागर की ग्राम पंचायत जाशमा एवं निम्बाहेड़ा की ग्राम पंचायत निम्बाहेड़ा में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। ग्रामीणों ने भी इन शिविरों को उपयोगी बताते हुए सरकार की इस पहल की सराहना की है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

1 शेयर पर 50 रुपये का डिविडेंड देगा फोर्स मोटर्स, रिकॉर्ड डेट काफी करीब

फोर्स मोटर्स द्वारा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले...

दिशा की बैठक में कंगना रनौत का पारा हाई, अधिकारियों को लगाई फटकार; बोलीं- ”आप लोगों को शर्म नहीं आती”

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में 'डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट...

टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को किया गया सम्मानित, CM मोहन यादव ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत, ऑफलाइन होगा TET

मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शिक्षक...