नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से दुखी हुए धीरेंद्र शास्त्री, कहा- हनुमान दादा करें सब की रक्षा, साथ ही की बड़ी अपील

Date:

नेबाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी जन तबाही मचाई है। हजारों की संख्या में घर बह गए हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग लापता हैं। ऐसे में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खास अपील की है।
जापान यात्रा से भारत लौटने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री को नेपाल में आई भीषण बाढ़ और उससे हुई भारी तबाही की जानकारी मिली। हजारों परिवारों के बेघर होने और कई लोगों के बह जाने की खबरों पर धीरेंद्र शास्त्री ने गहरा दुख जताया है। साथ ही उन्होंने बड़ी अपील की है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर वीडियो संदेश जारी कर नेपाल की बाढ़ त्रासदी पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने भगवान बागेश्वर बालाजी के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि हनुमान दादा सभी की रक्षा करें और पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

तुरंत सेवा कार्य में जुटे बागेश्वर धाम मंडल
उन्होंने नेपाल में मौजूद बागेश्वर धाम मंडल से तुरंत सेवा कार्य में जुटने की अपील की है। साथ ही राहत और बचाव कार्यों में सहयोग करने तथा मेडिकल सामग्री समेत जरूरी सहायता पीड़ितों तक पहुंचाने को कहा है।

सेवा कार्य के लिए नेपाल पहुंच रहे लोग
धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर धाम से भी सेवा कार्य के लिए लोग नेपाल पहुंच रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार और नेपाल सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के सफल होने की प्रार्थना भी की।
कठिन दौर से गुजर रहा नेपाल
उन्होंने कहा कि नेपाल इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। ऐसे वक्त में मानवता की सेवा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पूरा बागेश्वर परिवार नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है तथा हरसंभव सहायता के लिए तैयार है।

भारत ने नेपाल भेजी राहत सामग्री
भारत ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए गुरुवार को एक सैन्य परिवहन विमान से राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी है। बुधवार को पड़ोसी देश को 10 टन एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) सामग्री भेजी गई थी।

विनाशकारी बाढ़ से 165 की मौत
नेपाल ने कहा कि देश में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ में 165 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 580 पर्यटकों समेत 800 से अधिक लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने एक बयान में कहा कि बुधवार को नेपाल-तिब्बत सीमा के कुछ हिस्सों में बाढ़ आने के बाद से 826 लोग लापता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर कर दी गई हत्या, अतरंगी गानों से मचाते थे धूम

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की शामली में...