चंडीमंदिर। गीता मिडिल स्कूल चंडीमंदिर में 80वां स्वतंत्रता दिवस व तीज पर्व बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रेजिडेंट ईलम सिंह, प्रिंसिपल गीता, डॉ. श्वेता, एडवोकेट अंकित, वाइस प्रिंसिपल मानसी सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एडवोकेट अंकित और स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई देशभक्ति रैली से हुई। इसके बाद विद्यालय परिसर में डॉ स्वेता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया |
कार्यक्रम के अंत में प्रेजिडेंट ईलम सिंह और एडवोकेट अंकित , डॉ स्वेता ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने तथा मेहनत और अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट


