बबीना (झांसी)। । बबीना विधानसभा के विधायक राजीव सिंह परीछा ने पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार कर भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह भवन न्यू जल निगम के सामने ग्राम पंचायत की भूमि पर बनाया जाएगा।
प्रोजेक्ट को साकार करने में बबीना भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू, और ग्राम प्रधान दीनदयाल पहलवान की अहम भूमिका रही। उन्होंने ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमणमुक्त तथा विवादमुक्त कराकर साहू समाज को उपलब्ध कराया, जिससे वर्षों से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग पूरी होने की दिशा स्पष्ट हुई।
विधायक राजीव सिंह परीछा ने बताया कि सामुदायिक भवन का निर्माण संतुलित क्षेत्रीय विकास (बुंदेलखंड) निधि–2025 के तहत किया जा रहा है। शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और उन्होंने आश्वासन दिया कि लगभग तीन माह के भीतर भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। भवन बन जाने के बाद इसे सामाजिक, धार्मिक तथा विभिन्न सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोग किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।
भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में ग्राम प्रधान दीनदयाल पहलवान, बबीना भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता, अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार, कार्यदायी संस्था के अधिकारी, बबीना भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू, साहू समाज अध्यक्ष हनी साहू और समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में साहू समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक राजीव सिंह परीछा व ग्राम प्रधान दीनदयाल पहलवान का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग: डॉ. शिखा साहू (मंडल अध्यक्ष), हनी साहू (साहू समाज अध्यक्ष), अजय राजपूत (विधायक प्रतिनिधि), दीनदयाल (प्रधान, बबीना), अनिल साहू (ठेकेदार, झाँसी), रामप्रकाश साहू, डॉ. विजय साहू, डॉ. जय साहू, मुकेश साहू, ओंकार साहू, हरीश कटारिया, सुनील साहू, ऋषि साहू, मोहित साहू, लखन लाल साहू, शत्रुघ्न साहू, मनोज साहू (ठेकेदार), संजय साहू (वैभव मोबाइल), लक्ष्मण साहू, बृजेंद्र साहू, रवि साहू, अयोध्या प्रसाद साहू, प्रमोद साहू, सुनील साहू (पप्पू), विनोद साहू (शमा टेलर), सोनू साहू, भास्कर साहू (अध्यापक), छन्नू साहू, रामकुमार साहू, रामशरण साहू, हरीराम साहू, राजीव साहू, मथुरा प्रसाद साहू, रमेश चंद्र साहू, मनीष साहू , राहुल साहू हेमंत साहू पापों ,सहित भाजपा के रितेंद्र टंडन, दीपक सिंह, दीपक अहिरवार, अनुपम जैन, मोहित बाल्मिक, रविंद्र बंगड़ी, रमेश राय, बंटी राय ,राजेश गुप्ता, संजय राय, अभय जैन, प्रकाश चंद जैन और सैकड़ों अन्य लोग मौजूद रहे। बबीना से मोहित साहू की रिपोर्ट
शुक्रवार को बबीना ग्रामीण क्षेत्र में साहू समाज के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण का विधिवत शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया
Date:

