नगर मे 21वें गणेश उत्सव एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण को लेकर युवा गणेशा एवं महिला परिवार की बैठक श्याम वाटिका में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष नवीन साहू ने की। इस दौरान सभी सदस्यों को आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं और उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक में छावनी बाग के राजा के नाम से प्रसिद्ध गणेश पंडाल में पहली बार पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अनुष्ठान के मुख्य यजमान श्रीमती मीना अशोक सोनी होंगे। पूरे अनुष्ठान की जिम्मेदारी महिला मंडल द्वारा निभाई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी अध्यक्ष मिठून ठाकुर एवं उपासना शिवहरे के कंधों पर रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि शुभ कार्य की शुरुआत 14 सितंबर को दोपहर 1 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन रात्रि 9 बजे आरती का आयोजन होगा। इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए लकी ड्रॉ कूपन का आयोजन भी रखा गया है।
बैठक में दीपक त्रिपाठी, राम किशोर भार्गव, शानू, राजेश, दीपक गोल्डी, अविनेश, शरद पांडे, शिवनायन साहू, अर्जुन, अभिषेक पाठक, प्रिंस राज यादव, रूपेश सोनी, बंटी, अंकित, विक्की, सुनील, देव अरोरा, हर्ष शिवहरे, शिवम किरार, धनीराम, बवलेश जोशी, अमन गुप्ता, विकास कटेरिया एवं दीनदयाल अहिरवार प्रधान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महिला मंडल से मिठून ठाकुर, उपासना शिवहरे, स्वीटी सोनी, गायत्री देवी, कृति गुप्ता, नेहा, कविता, राधा, पूजा, मालती सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
बबीना से मोहित साहू की रिपोर्ट

