इंडोनेशिया के सुमात्रा में भीषण बाढ़ में 300 से ज्यादा मौतें, भोजन और पानी के लिए दुकानें लूट रहे लोग

Date:

इंडोनेशिया में भीषण बारिश और बाढ़ में 300 से ज्यादा मौतें होने के बाद अब लोगों के लिए खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं। लिहाजा लोग बंद पड़ी दुकानों में तोड़-फोड़ कर लूटपाट कर रहे हैं।

मेदान (उत्तरी सुमात्रा): इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर पिछले एक सप्ताह से जारी भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने अब तक 303 लोगों की जान ले ली है, जबकि सैकड़ों अभी भी लापता हैं। अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। बाढ़ ने उत्तरी सुमात्रा के सिबोल्गा शहर और मध्य तपनौली जिले को सबसे ज्यादा तबाह किया है। पूरा इलाका कीचड़ और मलबे में डूबा हुआ है। सड़कें टूट गईं, पुल बह गए, बिजली और मोबाइल नेटवर्क ठप हैं, जिससे कई गाँव पूरी तरह दुनिया से कट गए हैं। ऐसे में भोजन-पानी की लोगों तक आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

खाने-पीने के लिए दुकानों में लूटपाट कर रहे लोग
सबसे चिंताजनक खबर यह है कि भोजन और पीने के पानी की भारी किल्लत के चलते स्थानीय लोग जीवित रहने के लिए लूटपाट करने पर मजबूर हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग कमर-कमर पानी में चलकर बंद पड़ी दुकानों और गोदामों में घुस रहे हैं, चावल, दवाइयां, गैस सिलेंडर और जरूरत का सामान लेकर भाग रहे हैं। कुछ लोग टूटे शीशे और लोहे के अवरोधक पार करके भी अंदर पहुँच गए।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
उत्तरी सुमात्रा पुलिस के प्रवक्ता सीनियर कमिश्नर फेरी वालिंटुकन ने रविवार को बताया, “शनिवार शाम से लूटपाट की कई घटनाएं सामने आई हैं। लोग भूख और प्यास से परेशान हैं। राहत सामग्री अभी तक प्रभावित इलाकों तक नहीं पहुंच पाई है, इसलिए लोग मजबूरी में ऐसा कर रहे हैं। हम समझते हैं कि वे डर के माहौल में हैं और सोच रहे हैं कि शायद मदद कभी नहीं आएगी। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल लूटपाट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही, क्योंकि हालात बेहद नाजुक हैं।

35000 लोग बेघर
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के अनुसार, करीब 35000 लोग बेघर हो चुके हैं और अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं। हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री डाली जा रही है, लेकिन खराब मौसम और बादलों की वजह से बचाव कार्यों में भारी रुकावट आ रही है।राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्तो ने रविवार को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अतिरिक्त सेना व राहत दल भेजने का आदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जिला पुलिस द्वारा कार्य स्थलों पर स्वच्छता अभियान

चित्तौड़गढ़ इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़। पुलिस मुख्यालय...

जापान ने हटाई Megaquake की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने को कहा; की बड़ी अपील

जापान में पिछले सप्ताह 7.5 तीव्रता का भूकंप आया...

पालका पंचायत के रैगरों के सियालिया गांव में एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

चित्तौड़गढ़ | ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्टर: मोइनुद्दीन कुरैशी चित्तौड़गढ़, 16 दिसंबर। पालका पंचायत...

तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से उठ गया पर्दा, कप्तान के साथ धाकड़ गेंदबाज की हो गई वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे एशेज टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग...