अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, विपक्ष अगले दो हफ्तों के अंदर करेगा पेश

Date:

विपक्षी पार्टियां संसद के दोनों सदनों में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस लाएंगी। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों से संपर्क किया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल संसद के दोनों सदनों में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों से संपर्क शुरू कर दिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव का नोटिस अगले दो सप्ताह के भीतर संसद में पेश किया जाएगा। विपक्षी पार्टियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यह घटनाक्रम चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच बढ़े विवाद के बीच सामने आया है। हाल में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर पिछले 10 महीनों में कई बार आपत्तियां दर्ज कराई थीं।

विपक्षी दलों ने इस रिपोर्ट को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार, विपक्षी दलों ने इससे पहले भी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नोटिस दिए थे। अप्रैल 2026 में राज्यसभा में विपक्षी सांसदों की ओर से हटाने का नोटिस दिया गया था, जिस पर 73 सांसदों के हस्ताक्षर होने की बात सामने आई थी।

अब कांग्रेस विपक्षी दलों को साथ लाकर दोनों सदनों में नए सिरे से प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में है। हालांकि, प्रस्ताव को पारित कराने के लिए संसद में आवश्यक समर्थन जुटाना एक अलग संवैधानिक प्रक्रिया होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related