यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए, कावड़ यात्रा के मुख्य यजमान प्रवीण दीक्षित मऊरानीपुर और आयोजक दीपक सिंह जी के द्वारा किया गया जिन्होंने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
सुकुवां-ढुकुवां से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा त्रिलोकीनाथ मंदिर तक पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी का पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा इलाका धार्मिक उल्लास से गूंज उठा।
सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को बबीना में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। सुकुवां-ढुकुवां से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए, जो बेतवा नदी का पवित्र जल लेकर त्रिलोकीनाथ मंदिर पहुँचे।
पूरे मार्ग पर भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यात्रा में बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा , नेशनल पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन , भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखा साहू , पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ वीरू भैया , बबीना साहू समाज अध्यक्ष हनी साहू , बबीना प्रधान दीनदयाल पहलवान , हेमंत साहू पोपो, संजय राय , सोनू सिकरवार , शैलेश सोनू शिवहरे, सोनू साहू , सादिक मंसूरी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रोहित साहू, राजेंद्र लक्ष्यकार , रामतनय मौर्य, पवन सोनी, मोहित साहू, धर्मराज , छोटू कुशवाहा पप्पू , मनोज सेन ,सर्वेश सिंह , बबीना थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौर , SI पंकज सिंह , SI नकुल सिंह, SI अतुल कुमार पांडे, धीर मुनी आदि पुलिस बल उपस्थित एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु अन्य गण मान्य लोग भी मौजूद रहे बबीना से मोहित साहू की रिपोर्ट
झाँसी जनपद के बबीना क्षेत्र में 17 अगस्त 2026, सोमवार को कांवड़ यात्रा धूमधाम, भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में निकाली गई।
Date:

