IND vs SL Test में चौथे दिन का एक्शन, पहला सेशन समाप्त, भारत की लीड पहुंची 300 रन के करीब

Date:

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है।
भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसका आज चौथा दिन है। भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में लंच तक 4 विकेट खोकर 116 रन स्कोरबोर्ड पर लगा चुकी है। टीम इंडिया की बढ़त 300 रन के करीब पहुंच गई है। इससे पहले गॉल टेस्ट में भारत ने जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ाए, लेकिन श्रीलंका ने तीसरे दिन हार मानने से पहले जोरदार पलटवार किया। मेजबान टीम को 284 रन पर समेटने के बाद भारत के पास पहली पारी में 178 रन की बढ़त है। अब चौथे दिन टीम इंडिया की नजर इस बढ़त को और बड़ा करने और श्रीलंका के सामने विशाल लक्ष्य रखने पर टिकी हैं। भारत के 462 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 79.4 ओवर में 284 रन पर सिमट गई। एक समय मेजबान टीम 90 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी और भारत की पकड़ बेहद मजबूत नजर आ रही थी। लेकिन सोनल दिनुषा और टेस्ट टीम में वापसी कर रहे निरोशन डिकवेला ने शानदार साझेदारी कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिनुशा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जबकि डिकवेला ने 80 रन की शानदार पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन जोड़कर श्रीलंका को संकट से बाहर निकाला। हालांकि, साझेदारी टूटने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके और टीम की पारी 284 रन पर खत्म हो गई।
भारत की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 76 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। सुथार ने अपनी शानदार गेंदबाजी से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और अहम मौकों पर टीम को सफलता दिलाई। अनुभवी रवींद्र जडेजा ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 57 रन देकर तीन विकेट झटके। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली। हालांकि, भारत श्रीलंका को फॉलोऑन देने की स्थिति में नहीं पहुंच सका और उसे अपनी दूसरी पारी खेलनी होगी।

चौथे दिन बारिश का खतरा
लंका की पहली पारी सिमटने के बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले गॉल में आसमान में बादल छा गए और खराब मौसम के कारण ग्राउंड स्टाफ को पिच ढकनी पड़ी। यही वजह रही कि भारत अपनी दूसरी पारी शुरू नहीं कर सका। भारत के पास फिलहाल 178 रन की बढ़त है। अगर टीम इंडिया इस बढ़त को 400-500 रन के पार ले जाने में कामयाब रहते हैं, तो श्रीलंका के सामने मैच बचाने की बड़ी चुनौती होगी। तीसरे दिन की तरह चौथे दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ओटीटी पर गदर काटने आ रही ‘द रिवोल्यूशनरीज’, किरदारों से उठा पर्दा, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

डायरेक्टर निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा उन...

इंदौर के गोराकुंड में फूटी पानी की पाइपलाइन, 40 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क धंसी

इंदौर के गोराकुंड में नई पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान...